Monday, February 16, 2026
अन्य

    शिल्पी नेहा तिर्की ने रखी बंधु तिर्की के ताज की लाज, गंगोत्री कुजूर को 23,517 वोटों से हराया

    * भाजपा की मांडर विधानसभा उपचुनाव लेकर छठी हार है *

    राँची दर्पण डेस्क। मांडर की जनता ने रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में अपना फैसला सुना दिया है। शिल्पी नेहा तिर्की और भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर के बीच कांटे की टक्कर हुई। आखिरकार कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा की जीत हुई।

    शिल्पी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गंगोत्री कुजूर को लगभग 23517 वोट से हराया। शिल्पी नेहा तिर्की को कुल 94489 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रही गंगोत्री कुजूर को 71202 मत मिले।

    सड़क से सदन तक ले जायेंगे बाबा की लड़ाईः शिल्पी जीत के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बाबा ने जो लड़ाई शुरू की है उसे सड़क से लेकर सदन तक लेकर जाऊंगी।

    उन्होंने कहा कि मांडर की जनता ने साथ देकर साबित कर दिया कि झूठ नहीं सच का साथ देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने बाबा को षड्यंत्र कर फंसाने का काम किया, जिसका जवाब मांडर की जनता ने दे दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा के अधुरे काम को प्राथमिकता के साथ पूरा करूंगी। इस जीत के साथ उन्होंने 2024 का भी आगाज करेंगी।

    बोले पार्टी प्रदेश अध्यक्षः झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मांडर की जनता ने भाजपा की सांठ-गांठ का जवाब शिल्पी नेहा तिर्की को आशिर्वाद देकर दे दिया है। केवल बयानवीर होकर बयान देने से नहीं होता है। धरातल पर काम भी करना होता है।

    राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा की मांडर विधानसभा उपचुनाव लेकर छठी हार है, पार्टी को बाबूलाल मरांडी के बारे में विचार करना चाहिए।

    कांग्रेस को पूरा विश्वास था कि शिल्पी नेहा करीब 20 हजार वोटों से विजयी होंगी। जो मांडर की जनता ने कर दिखाया है। उन्होंने इस जीत पर मांडर की जनता को बधाई दी है।

    कांग्रेस समर्थकों के बीच जश्न का माहौलः शिल्पी नेहा की जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यालय में जमकर मिठाईयां बटीं जा रही है। एक-दूसरे को बधाईं भी दी जा रही है।

    कार्यालय में जीत की खुशी का इजहार पटाखे जलाकर किया जा रहा है। कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इस जीत के साथ पार्टी में महिला विधायकों की संख्या 11 हो गयी है।

    सारे षड़यंत्र को धवस्त कर दियाः पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सहजादा अनवर ने कहा कि भाजपा के सारे षड़यंत्र को मांडर की जनता ने धवस्त कर दिया है।

    मांडर के पूर्व विधायक व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को साजिश के तहत परेशान करने का काम किया, जिसे जनता ने मांडर में बाहर का दरवाजा दिखा दिया है। विपक्षियों को करारा जवाब मिला है।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!