Monday, February 16, 2026
अन्य

    राष्ट्रपति चुनाव: झारखंड विधानसभा में सीएम समेत 80 विधायकों ने डाले वोट

    रांची दर्पण डेस्क। राष्ट्रपति पद के चुनाव में सोमवार को झारखंड के 81 विधायकों में से 80 ने विधानसभा में मतदान किया। पहला वोट भाजपा विधायक अनंत ओझा ने और अंतिम वोट निर्दलीय विधायक सरयू राय ने डाला

    सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो बीमारी के चलते मतदान नहीं कर सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मतदान मतदान किया।

    पूर्वाह्न 10:30 बजे के बाद एनडीए के सभी 27 विधायक बस से विधानसभा पहुंचे और मतदान किया। दोपहर में कांग्रेस के विधायक वोट देने आये। फिर झामुमो के विधायकों ने विधानसभा पहुंच कर वोटिंग की।

    द्रौपदी मुर्मू को 75 फीसदी वोट मिलने की संभावनाः राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में लगभग 75 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े हैं।

    भाजपा के 25, आजसू के दो, झामुमो के 30 विधायकों के अलावा निर्दलीय विधायक सरयू राय और अमित यादव का वोट भी द्रौपदी मुर्मू को गया है।

    यशवंत सिन्हा को कांग्रेस के अलावा भाकपा माले के विनोद सिंह का वोट मिला है। माले विधायक बिनोद सिंह ने मतदान के बाद कहा कि दो ही प्रत्याशी हैं। मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है। भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं कर सकता। ना चाहते हुए मजबूरी में यशवंत सिन्हा को वोट करना पड़ रहा है।

    निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि वर्ष 2010 में शिबू सोरेन एनडीए के समर्थन से राज्यसभा गये थे लेकिन संसद में एटॉमिक डील पर उन्होंने कांग्रेस का साथ दिया था। इसके बाद झारखंड की सरकार गिर गयी थी।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में यदि कांग्रेस-झामुमो के निर्णय के बाद कोई स्टैंड लेती तो यशवंत सिन्हा के बारे में सोचा जा सकता था लेकिन कांग्रेस की लाचारी साफ दिख रही है।

    इसके अलावा यह भी जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों का भी समर्थन द्रौपदी मुर्मू को मिला है। खासकर कांग्रेस के कुछ आदिवासी और महिला विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है। यदि ऐसा हुआ तो झारखंड से द्रौपदी मुर्मू 80 प्रतिशत से ज्यादा वोट पाने में सफल होंगी।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!