आवागमनफीचर्ड

अब रांची रेल डिविजन से चलने वाली ट्रेनों में लगेगी सीसीटीवी कैमरा

रांची दर्पण डेस्क। अब रांची रेल डिविजन से चलने वाली ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा। इसकी स्वीकृति दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय से मिल गयी है। डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि सबसे पहले लंबी दूरी की ट्रेनों में कैमरे लगेंगे।

रेलवे ने देशभर के लगभग 74,000 कोच और 15,000 लोकोमोटिव में सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है। कैमरे दरवाजों और सामान्य आवाजाही वाले क्षेत्रों में लगाये जायेंगे, जिससे यात्रियों की निजता बनी रहेगी।

डीआरएम ने कहा कि कैमरे लगने से शरारती तत्वों, चोरी और अन्य अपराधों पर अंकुश लगेगा। साथ ही जीआरपी-आरपीएफ को जांच सहायता मिलेगी। ये आधुनिक कैमरे उच्च गुणवत्ता वाली फुटेज देंगे।

तेज गति (100 किमी / घंटा से अधिक) और कम रोशनी में भी अच्छी क्वालिटी की रिकॉर्डिंग होगी। प्रत्येक कोच में प्रवेश द्वार के पास चार कैमरे और लोको मोटिव में सामने, पीछे और दोनों तरफ छह कैमरे लगाये जायेंगे।

आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार ने बताया कि चार दिसंबर को तपस्विनी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में एक यात्री के बैग की चोरी हुई थी, जिसमें 40 हजार नकद और 55 हजार का एक पेन था। ट्रेन में लगे कैमरे की मदद से जांच की गयी।

इसमें दो संदिग्ध की फोटो सामने आयी और उसी आधार पर राउरकेला आरपीएफ ने एक व्यक्ति को पकड़ा और नकद व पेन जब्त किया। अगर कैमरा नहीं होता तो चोर को पकड़ना मुश्किल होता।

Ranchi Darpan / Mukesh bhartiy

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.