रांची दर्पण डेस्क। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की पोती, सीएम हेमंत सोरेन की भतीजी बेटी जयश्री सोरेन एवं राजश्री सोरेन ने अपने दिवंतग पिता दुर्गा सोरेन के नाम पर ‘दुर्गा सोरेन सेना’ का गठन किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जय-राजश्री ने आज अपने धुर्वा स्थित आवास में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि इस संगठन का उद्देश्य सामाजिक सेवा है।
उन्होंने बताया कि स्व. दुर्गा सोरेन के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए इस सामाजिक संगठन का गठन किया गया है। यह एक गैर राजनीतिक संगठन होगी।
बतातें चलें कि सोरेन परिवार की यह तीसरी पीढ़ी लोगों के हक और अधिकार को लेकर संघर्ष करने का काम करेगी।