अन्य
    Wednesday, October 29, 2025
    अन्य

      जेएससीए की वार्षिक आम सभा में संजय सहाय अध्यक्ष निर्वाचित, डॉ. नरेंद्र सिन्हा बने उपाध्यक्ष

      राँची दर्पण डेस्क। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की वार्षिक आम सभा जेएससीए परिसर स्थित आफिस, रांची में संपन्न हुई। इसमें 322 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें सर्वप्रथम पहले 1 अगस्त, 2021 को हुए एजीएम में चयनित प्रस्तावों को पास किया गया।

      साथ ही 2020-21 की एनुअल रिपोर्ट और 2021-22 के आय व्यय का लेखा-जोखा रखा गया। इसके बाद अगले कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गयी।

      आज की बैठक में जेएससीए के पूर्व अधिकारी रहे अमिताभ चौधरी समेत निवर्तमान टीम के पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित थे।

      इस दौरान जेएससीए मैनेजमेंट का चुनाव हुए। निर्वाची पदाधिकारी एन एन पांडेय ने समूची चुनावी प्रक्रिया संपन्न करायी।

      जारी रिजल्ट के मुताबिक अब संजय सहाय जेएससीए के अध्यक्ष होंगे। डॉक्टर नरेंद्र सिन्हा उपाध्यक्ष बनाये गये।

      देवाशीष चक्रवर्ती सचिव जबकि राजीव बधान कोषाध्यक्ष होंगे। पीएन सिंह संयुक्त सचिव के तौर पर निर्वाचित हुए हैं।

      इसके अलावा कमिटी मेंबर्स में आशीष सिन्हा, भानू प्रकाश जालान, मनोज कुमार सिंह, मो वसीम, मिहिर प्रीतेश टोपनो चुने गए हैं।

      15 साल वर्षीय किशोर ने 4 साल की मासूम संग किया गंदा काम, गिरफ्तार

      बिल्डर पवन बजाज की माफियागिरीः बिना कागजात दिखाए रात में कराई 1457 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री

      धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत स्मृति पर झारखंड के प्रसिद्ध हस्तियों को सम्मानित करेगी करम फाउंडेशन

      रांची बाल सुधार गृह में उपद्रव करने वाले 19 बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

      डुमरदगा बाल सुधार गृह में वर्चस्व की जंग, आपस में भिड़े दो गुट, 3 बाल बंदी जख्मी

       

      डी उमा महेश्वर राव, अवधेश कश्यप, बिजय कुमार पूरी, बिनय कुमार सिंह और युगेश कुमार सिंह भी रिप्रेज़ेंटेटिव के तौर पर निर्वाचित हुए हैं।

      RELATED ARTICLES

      Most Popular

      Recent Comments