अन्य
    Wednesday, October 29, 2025
    अन्य

      पत्नी से जबरन संबंध बनाने के दोषी पति को 10 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना !

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची की अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पति को पत्नी से जबरन संबंध बनाने में दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई है।

      यह फैसला अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने सुनाया है, जिसमें दोषी रणधीर वर्मा पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

      खबरों के मुताबिक, मामला तब शुरू हुआ, जब शादी के शुरुआती कुछ दिनों तक सब सामान्य चलने के बाद, रणधीर वर्मा का असली चेहरा सामने आने लगा।

      पत्नी का आरोप था कि रणधीर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। खासकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए वह पत्नी को जबरन मजबूर करता था, जिसका पत्नी ने कई बार विरोध किया, लेकिन रणधीर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

      बताया जाता है कि पति की बढ़ती प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने आखिरकार अप्रैल 2015 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 2 जून 2016 को पत्नी ने रणधीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रणधीर के खिलाफ जांच शुरू की।

      जांच के दौरान पुलिस को कई ठोस सबूत मिले, जो साबित करते थे कि रणधीर अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने रणधीर को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया।

      सरकारी वकील सिद्धार्थ सिंह ने कोर्ट में रणधीर के खिलाफ कई महत्वपूर्ण सबूत पेश किए, जिनसे साबित हो गया कि वह दोषी है। कोर्ट ने सबूतों और गवाहों के आधार पर रणधीर को पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने और दहेज प्रताड़ना के आरोपों में दोषी पाया।

      न्यायाधीश ने इस मामले को महिला अधिकारों और सम्मान का उल्लंघन बताते हुए कहा कि किसी भी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      जुड़ी खबरें

      चाईबासा कांड पर सियासी भूचाल: 7 थैलेसीमिया बच्चों को HIV+ खून, CM ने HM से X पर किया जवाब-तलब!

      रांची दर्पण डेस्क/मुकेश भारतीय। झारखंड की राजधानी रांची से 200 किलोमीटर दूर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में एक ऐसी घटना ने...

      अब झारखंड के स्कूलों में मुफ्त किताबों को लेकर नई नई व्यवस्था लागू

      रांची (रांची दर्पण संवाददाता)। झारखंड के स्कूली बच्चों के लिए एक नई और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत होने जा रही है। वर्ष 2026 से...

      नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक पहुंचा लाल कोठी

      मेसरा (रांची दर्पण संवाददाता)। बीआइटी मेसरा थाना पुलिस ने एक समुदाय विशेष की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में...

      रांची नगर निगम की अनदेखी से बड़ा तालाब की सड़क बनी यूं गंदा नाला

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची शहर के हृदय स्थल में स्थित ऐतिहासिक बड़ा तालाब के समीप सड़क पर नाली का गंदा पानी...

      हेमंत राजः झारखंड कृषि विभाग में नियुक्ति पत्र मिलने के 5 माह बाद भी नहीं हुआ पदस्थापन

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड कृषि विभाग में उप परियोजना निदेशक के पद पर चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिले पाँच माह से अधिक का...

      रांची पुलिस का बड़ा खुलासाः पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये आ रहे हथियार, कुख्यात गैंगस्टर की पत्नी समेत 5 गिरफ्तार

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची पुलिस ने एक बड़े और सनसनीखेज आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार सीधे तौर पर...