झारखंड में भारी ठंड, जम्मू से भी सर्द हुआ रांची, -0.5 डिग्री पहुंचा तापमान

राँची दर्पण डेस्क। रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है। रांची में जम्मू से ज्यादा ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जम्मू में सुबह न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री रहा। वहीं, रांची में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा।

एक दिन पूर्व रांची का न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। शिमला में भी 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान है। बीते दिन शिमला जैसी ठंड झारखंड के अन्य इलाकों में भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 19 तक कोहरे का प्रभाव रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में रहेगा।

हजारीबाग में ठंड हाड़ हिलाने लगी है। बीती शाम मासीपीढ़ी में पारा माइनस में पहुंच गया। यहां राइस रिसर्च सेंटर में न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, मैकलुस्कीगंज में सुबह दो डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बीते पांच साल में यह दूसरी बार है, जब हजारीबाग जिले में पारा शून्य से नीचे पहुंचा है। इससे पहले 2019 में भी यहां पारा माइनस में चला गया। पारा माइनस में पहुंचने के बाद मैदान में बर्फ जमने लगे।

उधर, मैकलुस्कीगंज में तापमान गिरने से ग्रामीण इलाकों में ओस की बूंदें पुआल, घास और पत्तों पर बर्फ बनकर जमने लगी हैं। वहीं पेट्रोल पंप पर खड़ी कार पर बर्फ जम गई थी।

मैकलुस्कीगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की सुबह खेत में हरी घास पूरी तरह सफेद हो गई और पौधों के पत्तों पर भी बर्फ जमने लगी है। खलिहान में पुआल सफेद चादर की तरह दिखाई दिया। नजदीक जाकर देखने पर ओस की बूंदें पुआल पर बर्फ बनकर जमी हुई मिली।   

मोरहाबादी मैदान में होगा राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का भव्य आयोजन, 785 जनजातीय समुदाय का होगा जमावड़ा

ओरमांझी के युवा भाजपा नेता आशीष साहू पर यूपी में जानलेवा हमला की जांच शुरू

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा समारोह में पहुँचे अर्जुन मुंडा

झारखंडी महाजतरा में 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगा खोड़हा मंडलियों का समागम

उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों के निकलने की खबर से खुशी की लहर, ओरमांझी के भी हैं 3 मजदूर

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker