अन्य
    Wednesday, October 29, 2025
    अन्य

      मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाः 3.86 लाख लाभुकों के खातों में 96.67 करोड़ हस्तांतरित

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में जुलाई महीने की सम्मान राशि का भुगतान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत जिले के 3 लाख 86 हजार 693 लाभुकों के बैंक खातों में 96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। यह राशि प्रत्येक लाभुक को 2500 रुपये मासिक सम्मान राशि के रूप में प्रदान की गई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

      जुलाई महीने में रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। क्षेत्रवार लाभुकों की संख्या अनगड़ा- 16490, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम)- 11923, बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम)- 8924, बेड़ो- 20622, बुण्डू- 8489, बुण्डू नगर पंचायत- 3424, बुढ़मू- 17657, चान्हो- 19715, हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम)- 15170 , ईटकी- 10455, कांके- 31540, कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम)- 1291, खलारी- 9675 , लापुंग- 11216 , माण्डर- 23279, नगड़ी- 17677, नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम)- 7439 , नामकुम- 17696, नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम)- 8368 , ओरमांझी- 18164 , राहे- 9527 , रातू- 18467 , सिल्ली- 21194 , सोनाहातू- 12820 , तमाड़- 18500, सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम)- 26971 बताई जाती है।

      इस योजना के तहत रांची जिले में बड़े पैमाने पर लाभुकों को शामिल किया गया है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी आजीविका को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

      योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभुकों का बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। जिला प्रशासन ने उन लाभुकों से अपील की है, जिनका आवेदन पहले स्वीकृत हो चुका है, लेकिन आधार सीडिंग अभी तक नहीं हुई है कि वे जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि उन्हें योजना की सम्मान राशि समय पर प्राप्त हो सके।

      रांची जिले में लाभुकों के भौतिक सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला प्रशासन ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष सुयोग्य लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन लाभुकों का सत्यापन अभी लंबित है, वे अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं और इस प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।

      मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान कर उनकी आजीविका को बेहतर बनाना है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

      जिला प्रशासन ने लाभुकों से अपील की है कि वे योजना से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क करें। इस योजना के सफल कार्यान्वयन से झारखंड सरकार का महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प और मजबूत हो रहा है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      RELATED ARTICLES
      - Advertisment -

      Most Popular

      - Advertisment -

      Recent Comments