अन्य
    Friday, October 17, 2025
    अन्य

      भगवान बिरसा जैविक उद्यान में अगले माह आएगा एक नया मेहमान

      ओरमाँझी (राँची दर्पण)। ओरमाँझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में अभी 4 शेर, 10 बाघ और 8 तेंदुआ समेत कुल वन्य प्राणियों की संख्या1498 है। दो शेर और दो शेरनी, तीन नर बाघ और चार मादा बाघ के अलावा बाघों के तीन मादा बच्चे भी हैं। 8 तेंदुओं में 5 नर और 3 मादा हैं।

      लेकिन, अगले माह इन सब के बीच एक नया मेहमान आने वाला है, जिसका इंतजार प्रबंधन के साथ-साथ आम दर्शक भी कर रहे हैँ। यह मेहमान जू में पहली बार आ रहा है। ये नया मेहमान और कोई नहीं जेब्रा है, जिसे अलीपुर जू कोलकाता से लाया जा रहा है।

      आधिकारिक स्वीकृति के लिए कागजात केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण में भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही कोलकाता से जेब्रा का जोड़ा को लाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगा।

      जेब्रा के बदले में बिरसा जू से एक जोड़ा हिमालयन भालू व एक जोड़ा देशी भालू अलीपुर जू को दिया जाएगा। इसके आ जाने से दर्शकों में भी जेब्रा को देखने व जानने कि जिज्ञासा जागेगी। अभी दर्शकों को वह पुराने पशु-पक्षी देखने को मिल हैं जिससे वे बोर होने लगे हैं।

      बिरसा जैविक उद्यान का मुख्य आकर्षणः बिरसा जैविक उद्यान का मुख्य आकर्षण वहां की हरियाली तो है ही साथ ही वहां बसे जीवजंतु हैं, जो 83 हेक्टेयर में बसे है। इनमें हाथी Elephant ,सांभर Sambhar, नील गाय Blue Bull ,कोटरा Barking Deer ,कृष्ण मृग Black Buck ,चीतल Spotted Deer के अलावा सांप घर Snake House दरियाईघोड़ा Hippopotamus ,मगरमच्छ Crocodile ,घड़ियाल Alligator ,बन्दर Monkey ,लकड़बग्घा Hyaena, सियार Jackal ,लोमड़ी Fox , शेर Lion,जंगली बिल्ली Wild Cat ,तेंदुआ बिल्ली leopard Cat, साहिल Porcupine ,तेंदुआ leopard ,बाघ Tiger ,शुतुरमुर्ग Ostrich को देखने के लिए लोगों और बच्चों में उत्साह और उमंग भरी रहती है। इसके अलावा बिरसा जैविक उद्यान में लोग नौका विहार Boating का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

      भगवान बिरसा जैविक उद्यान की विशेषताएंः यह पूरी तरह प्राकृतिक वातावरण में विकसित किया गया है। जानवरों को एक दूसरे से इस प्रकार अलग रखा गया है कि वह स्वच्छंद होकर रहें। यहां 1400 से अधिक वन्यजीव-पक्षी हैं। यह 104 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैला है। यहां 83 प्रजाति के जीव-जन्तु हैं।

      चुटूपालू घाटी में अति ज्वलनशील रसायन लदा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला

      रांची एसएसपी ऑफिस के क्लर्क को एसीबी ने ₹5000 लेते घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

      झारखण्ड के ग्रामीण जीवन को प्रदर्शित करने के लिए निवेशकों को मिलेगा यूं प्रोत्साहन

      अफ्रीका के माली से राँची पहुंचे प्रवासी मजदूर, सीएम का जताया आभार

      मोरहाबादी कालू लामा हत्याकांड में सहयोगी समेत 2 शूटर गिरफ्तार

      जुड़ी खबरें

      विश्व खाद्य दिवस 2025: ICAR-IIAB की किसान गोष्ठी ने बिखेरी उम्मीदों की किरण

      रांची, 16 अक्टूबर 2025 (रांची दर्पण संवाददाता)। दुनिया भर में भूखमरी और कुपोषण की चुनौतियों के बीच विश्व खाद्य दिवस हर साल एक नई...

      रांची में प्रथम धरती आबा जनजातीय फिल्म फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को रांची के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान में प्रथम...

      रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 30 नवंबर 2025 को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोर-शोर से शुरू...

      राष्ट्रीय मानकों पर चमकेंगे रांची के 3 प्रमुख बस टर्मिनल, 48.72 करोड़ मंजूर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के लिए जानी जाती है, अब अपने परिवहन...

      रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दी कई जनकल्याणकारी सौगात

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

      हेमंत सरकार पर भड़का रघुवर दास का गुस्सा, कहा- ‘ऐसी निकम्मी सरकार पर धिक्कार’

      रांची दर्पण डेस्क | 09 अक्टूबर 2025 | झारखंड के युवाओं का भविष्य फिर एक बार अनिश्चितता की भंवर में फंस गया है। रात...