अन्य
    Friday, October 17, 2025
    अन्य

      पंडरा ओपी दोहरा हत्याकाण्ड का खुलासा, फतुहा से पकड़ाया आरोपी, जानें पूरा मामला

      रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के पंडरा ओपी इलाके में नाबालिग भाई-बहन के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया है।

      Minor brother and sister murdered in Pandara area mothers condition critical admitted to RIMS husband lives abroadइसकी जानकारी सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने दी और बताया कि मुख्य आरोपी घटना को अंदाम देने के बाद फरार हो गया था। वह घटना के बाद से बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के इलाके में छुप कर रह रहा था।

      आरोपी को कमरे में नाबालिक के साथ मां ने पकड़ लिया था। जिसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना में जिन लोगों का नाम सामने आ रहा था, उसमें कोई भी घटना में शामिल नहीं है।

      घटना के बाद गठित एसआईटी टीम ने मामले की जांच की, जिसमें यह खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर मुख्य आरोपी अर्पित को बिहार के फतुवा से गिरफ्तार किया।

      बता दें कि डबल मर्डर की वारदात पंडरा ओपी इलाके के ओझा मार्केट, जनक नगर रोड इलाके में  सुबह 4 बजे की है। यहां चंदा देवी अपने दो बच्चों एक साथ किराए के मकान में रहा करती थी, जबकि बच्चों के पिता और घायल मां के पति संजीव कुमार सिंह देश से बाहर आबू धाबी मे कार्यरत है।

      घटना की सूचना घायल चंदा के पिता को सुबह साढ़े 5 बजे मिली। जिसके बाद वे चंदा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा तो श्वेता मृत पडी हुई थी, जबकि नाती ओम और बेटी चंदा देवी घायल अवस्था में थे। उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने एसआईटी गठित करते हुए पुरे मामले की जांच शुरू की थी।

      जुड़ी खबरें

      विश्व खाद्य दिवस 2025: ICAR-IIAB की किसान गोष्ठी ने बिखेरी उम्मीदों की किरण

      रांची, 16 अक्टूबर 2025 (रांची दर्पण संवाददाता)। दुनिया भर में भूखमरी और कुपोषण की चुनौतियों के बीच विश्व खाद्य दिवस हर साल एक नई...

      रांची में प्रथम धरती आबा जनजातीय फिल्म फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को रांची के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान में प्रथम...

      रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 30 नवंबर 2025 को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोर-शोर से शुरू...

      राष्ट्रीय मानकों पर चमकेंगे रांची के 3 प्रमुख बस टर्मिनल, 48.72 करोड़ मंजूर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के लिए जानी जाती है, अब अपने परिवहन...

      रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दी कई जनकल्याणकारी सौगात

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

      हेमंत सरकार पर भड़का रघुवर दास का गुस्सा, कहा- ‘ऐसी निकम्मी सरकार पर धिक्कार’

      रांची दर्पण डेस्क | 09 अक्टूबर 2025 | झारखंड के युवाओं का भविष्य फिर एक बार अनिश्चितता की भंवर में फंस गया है। रात...