तुपुदाना के गढ़शूला से कंस्ट्रशन साइट पर हमले की योजना बनाते PLFI  के 3 उग्रवादी गिरफ्तार

तुपुदाना (रांची दर्पण)। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रांची और खूंटी बॉडर पर पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ होते-होते रह गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि तुपुदाना ओपी के गढ़शूल में PLFI के एक दस्ता देखा गया है।

जिसके बाद रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उग्रवादियों की घेराबंदी के लिए भेजा। पुलिस के वहां पहुंचने की सूचना उग्रवादियों को मिल गई। जिसपर वे वहां से भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन टीम ने उग्रवादियों का पीछा किया और तीन उग्रवादियों को पकड़ लिया। जिनसे तुपुदाना ओपी में पूछताछ की जा रही है।

हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़शूल में PLFI उग्रवादी दो दर्जन से ज्यादा की संख्या में जमा हुए है। जहां वे किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला कर दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे, ताकि वहां से लेवी वसूली जा सके।

जानकारी के आधार पर एसएसपी के द्वारा बनाई गई टीम ने उग्रवादियों की घेराबंदी शुरू की। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर कई उग्रवादी फरार होने में कामयाब हो गए। लेकिन पुलिस ने तीन उग्रवादियों को घने जंगलों में खदेड़ कर धर-दबोचा।

अबतक मिली जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर उग्रवादियों के दस्ते ने अपना ठिकाना बनाया हुआ था। छापेमारी के दौरान वहां से भारी मात्रा में पिट्ठू और रोजमर्रा की वस्तुएं बरामद हुई हैं।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
error: Content is protected !!