बच्चों को दी जा रही एक्सपायरी डेट की कोविड वैक्सीन, यूं हुआ खुलासा

राँची दर्पण डेस्क। बच्चों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए सरकार से वैक्सीन लगाने की मंजूरी मिलते ही 3 जनवरी से झारखंड में बच्चों को टीका लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

Kovid vaccine of expiry date being given to children revealed like this 1इस बीच रविवार को कई सेंटर पर एक्सपायर वैक्सीन लगाने का मामला सामने आया। जैसे ही सेंटर पर आए पेरेंट्स को जानकारी मिली कि उनके बच्चों को लगाई गई वैक्सीन 2 महीने पहले ही एक्सपायर हो चुकी है।

इसके बाद वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं पेरेंट्स को इस बात की चिंता सताने लगी कि कहीं एक्सपायर्ड वैक्सीन का साइड इफेक्ट उनके बच्चों पर न हो जाए।

सवाल उठता है कि जब वैक्सीन की एक्सपायरी डेट 2 महीने पहले ही खत्म हो गई तो यह सेंटर पर बच्चों को लगाने के लिए कैसे भेज दी गई?

दरअसल इस लापरवाही का खुलासा तब हुआ, जब रांची के ही रहनेवाले सत्यनारायण शर्मा अपने बच्चे को लेकर रांची पहुंचे। हैदराबाद से लौटने के बाद उन्होंने अपोलो क्लीनिक में जाकर बच्चे को कोवैक्सीन लगवाई।

टीका लगाने के दौरान वह अपने बच्चे की फोटो खींच रहे थे इसी बीच उनकी नजर वहां रखे कोवैक्सीन की वायल पर पड़ी। जिसका एक्सपायरी डेट नवंबर 2021 था। इसके लिए उन्होंने अपोलो क्लिनिक को 1200 रुपये पेमेंट भी किये।

जब उन्होंने शीशी में लिखे बैच नंबर 37H21015A का सर्टिफिकेट फोर कोविड वैक्सिनेशन से मिलान किया तो दोनों के बैच नंबर में समानता मिली।

 

सीबीआई का नया एंगल, मोबाइल लूट के लिए हुई जज उत्तम आनंद की हत्या !

शहीद निर्मल महतो की 71वीं जयंती पर झूम उठे गरीब बच्चे, क्योंकि…

अब ईडी करेगी रेमडेसीविर इंजेक्शन कालाबाजारी मामले की जांच, प्राथमिकी दर्ज

नशीली दवा-इंजेक्शन के कारोबार में संलिप्त 3 युवक गिरफ्तार

पुलिस ने रांची सांसद, मेयर समेत कई भाजपा नेताओं के गिरफ्तारी की अनुमति माँगी

Show More

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker