अन्य
    Saturday, April 26, 2025
    अन्य

      भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमाँझी में वायरल निमोनिया से 7 लोमड़ियों की मौत

      ओरमाँझी (राँची दर्पण)। ओरमाँझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में 7 लोमड़ियों की मौत वायरल निमोनिया की वजह से हुई है। बीएयू के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिये यह बात सामने आयी है।

      उधर, उद्यान निदेशक जब्बार सिंह ने बताया कि वायरस का स्ट्रेन क्या है, इसका पता लगाने के लिये जांच के नमूने आईवीआरआई को भेजे गये हैं। फिलहाल कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है।

      हालांकि, अन्य जानवरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियात बरते जा रहे हैं। हर जानवर की कुछ-कुछ घंटों पर निगरानी की जा रही है। इसके लिये अलग टीम बनायी गयी है।

      खबरों के अनुसार सबसे पहले दो लोमड़ी की मौत 16 मार्च को आपसी लड़ाई के दौरान हो गयी थी। इसके बाद छह लोमड़ियों की मौत हो गई। जिसमें 23,25 व 31 मार्च को एक-एक, एक अप्रैल को दो व दो अप्रैल को एक लोमड़ी की मौत हो गयी। लोमड़ियों की मौत के बाद बिरसा जैविक उद्यान के जानवरों की सतर्कता बढ़ा दी गयी है।

      उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. ओपी साहु बताते हैं कि लगातार सेंनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। जानवरों के बचाव के हर उपाय किये जा रहे हैं। पहले इस उद्यान में लोमड़ियों की संख्या नौ थी। अब उद्यान में सिर्फ एक लोमड़ी बची है।

      हाईकोर्ट ने भूमि दखल दिलाने में विफल नामकुम सीओ के वेतन पर लगाई रोक

      हाईकोर्ट का आदेशः अब सीबीआई करेगी 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच

      झारखंड में पंचायत चुनाव का ऐलान, जाने कब कहाँ पड़ेंगे वोट, क्या है पूरी तैयारी

      गिरिडीह में डीसी ने आदिवासी समाज के साथ सरहुल मनाया, मांदर की थाप पर थिरके भी

      अब इस अहम कार्य को लेकर राँची डीसी से मिलना वर्जित, जानें क्या है मामला

      जुड़ी खबरें

      JKLM नेता देवेंद्र नाथ महतो सहित चार नामजद, 50 अज्ञात पर केस दर्ज

      कांके (रांची दर्पण)। टाइगर अनिल महतो हत्याकांड के विरोध में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया। जिसमें नवगठित राजनीतिक दल...

      अब स्मार्ट हुईं आंगनबाड़ी सेविका-पर्यवेक्षिका-हेल्पडेस्क कर्मी, CM ने दिया बड़ा तोहफा

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज का युग तकनीक का युग है, जहां हर दिन नई-नई तकनीकें हमारे जीवन को बदल रही हैं। इसी बदलाव...

      कांके चौक पर Anil Tiger की गोली मारकर हत्या, कल झारखंड बंद का ऐलान

      कांके (रांची दर्पण)। Anil Tiger shot dead: राजधानी रांची में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह कांके...

      सिल्ली से बालू चलान की आड़ में हर साल 72 करोड़ का अवैध वसूली, JLKM ने निकाला मशाल जुलूस

      सिल्ली (रांची दर्पण)। झारखंड के सिल्ली क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन और उसके परिवहन को लेकर उठाए गए सवालों ने अब एक...

      जीवन के जटिल पहलुओं को उजागर करेगी उपेंद्र साहू की फिल्म ‘मास्टर बबलू’

      सिनेमा (रांची दर्पण)। कुछ कर दिखाने का जुनून ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है और उसी जुनून को साकार कर दिखाया है झारखंड...

      होली पर रंगीला दुमका कार्यक्रम में बही रंगों और संगीत की बयार

      रांची दर्पण डेस्क। दुमका शहर ने इस बार होली के अवसर पर एक अनूठा और भव्य आयोजन ‘रंगीला दुमका’ के जरिए पूरे माहौल को...
      error: Content is protected !!