Monday, February 16, 2026
अन्य

    रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में 3 युवक नालंदा से धराए

    राँची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले तीन आरोपित रविवार की रात नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से पकड़े गये। घटना के बाद से रांची पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पसीना बहा रही थी।

    गिरफ्तार आरोपियों में पावापुरी ओपी क्षेत्र के इसुआ गांव निवासी निर्माण कुमार, सिलाव के नानंद गांव निवासी पप्पू उर्फ पूरी और कुल गांव निवासी राधे कुमार शामिल है।

    निर्माण कुमार को धमकी देने और दो अन्य को फर्जी सिम उपलब्ध कराने में पकड़ा गया। निर्माण कुमार ने ही एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी दी थी। जबकि, राधे और पप्पू ने फर्जी सिम उपलब्ध किया था।

    घटना के बाद से रांची पुलिस की विशेष टीम इलाके में कैंप कर रही थी। आरोपी बार-बार अपना लोकेशन बदल रहे थे। तकनीक का इस्तेमाल कर सभी को पकड़ा गया। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों को रांची पुलिस अपने साथ ले गई।

    पुलिस सूत्रों की मानें तो सिम उपलब्ध कराने का आरोपी पप्पू गिरफ्तारी से बचने के लिए वाराणसी भाग गया था। रांची पुलिस की विशेष टीम जब वाराणसी पहुंची तो बदमाश नालंदा लौट आया।

    इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ा गया। पप्पू नशेड़ी है। उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इसी कारण उसके कहने पर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपए की मांग उसके दोस्तों ने की।

    एयरपोर्ट ऑथरिटी को कॉल व मैसेज कर पांच दफा हवाई अड्‌डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पहली धमकी के बाद से ही रांची पुलिस की विशेष टीम जांच में जुट गई थी।

    बदमाशों ने एयरपोर्ट अधिकारी को मैसेज भेज 20 लाख रुपया नहीं देने पर हवाई अड्‌डे को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। बदमाश जिस सिम का इस्तेमाल धमकी देने में कर रहे थे, वह नालंदा के रितेश पांडेय के नाम से फर्जी तरीके से जारी थी।

     

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!