अन्य
    Friday, October 17, 2025
    अन्य

      रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में 3 युवक नालंदा से धराए

      राँची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले तीन आरोपित रविवार की रात नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से पकड़े गये। घटना के बाद से रांची पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पसीना बहा रही थी।

      गिरफ्तार आरोपियों में पावापुरी ओपी क्षेत्र के इसुआ गांव निवासी निर्माण कुमार, सिलाव के नानंद गांव निवासी पप्पू उर्फ पूरी और कुल गांव निवासी राधे कुमार शामिल है।

      निर्माण कुमार को धमकी देने और दो अन्य को फर्जी सिम उपलब्ध कराने में पकड़ा गया। निर्माण कुमार ने ही एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी दी थी। जबकि, राधे और पप्पू ने फर्जी सिम उपलब्ध किया था।

      घटना के बाद से रांची पुलिस की विशेष टीम इलाके में कैंप कर रही थी। आरोपी बार-बार अपना लोकेशन बदल रहे थे। तकनीक का इस्तेमाल कर सभी को पकड़ा गया। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों को रांची पुलिस अपने साथ ले गई।

      पुलिस सूत्रों की मानें तो सिम उपलब्ध कराने का आरोपी पप्पू गिरफ्तारी से बचने के लिए वाराणसी भाग गया था। रांची पुलिस की विशेष टीम जब वाराणसी पहुंची तो बदमाश नालंदा लौट आया।

      इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ा गया। पप्पू नशेड़ी है। उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इसी कारण उसके कहने पर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपए की मांग उसके दोस्तों ने की।

      एयरपोर्ट ऑथरिटी को कॉल व मैसेज कर पांच दफा हवाई अड्‌डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पहली धमकी के बाद से ही रांची पुलिस की विशेष टीम जांच में जुट गई थी।

      बदमाशों ने एयरपोर्ट अधिकारी को मैसेज भेज 20 लाख रुपया नहीं देने पर हवाई अड्‌डे को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। बदमाश जिस सिम का इस्तेमाल धमकी देने में कर रहे थे, वह नालंदा के रितेश पांडेय के नाम से फर्जी तरीके से जारी थी।

       

      जुड़ी खबरें

      विश्व खाद्य दिवस 2025: ICAR-IIAB की किसान गोष्ठी ने बिखेरी उम्मीदों की किरण

      रांची, 16 अक्टूबर 2025 (रांची दर्पण संवाददाता)। दुनिया भर में भूखमरी और कुपोषण की चुनौतियों के बीच विश्व खाद्य दिवस हर साल एक नई...

      रांची में प्रथम धरती आबा जनजातीय फिल्म फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को रांची के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान में प्रथम...

      रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 30 नवंबर 2025 को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोर-शोर से शुरू...

      राष्ट्रीय मानकों पर चमकेंगे रांची के 3 प्रमुख बस टर्मिनल, 48.72 करोड़ मंजूर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के लिए जानी जाती है, अब अपने परिवहन...

      रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दी कई जनकल्याणकारी सौगात

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

      हेमंत सरकार पर भड़का रघुवर दास का गुस्सा, कहा- ‘ऐसी निकम्मी सरकार पर धिक्कार’

      रांची दर्पण डेस्क | 09 अक्टूबर 2025 | झारखंड के युवाओं का भविष्य फिर एक बार अनिश्चितता की भंवर में फंस गया है। रात...