अन्य
    Wednesday, October 29, 2025
    अन्य

      रांची रेलवे स्टेशन पर 17 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर धराया, गया जेल

      रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची रेलवे स्टेशन पर होली त्यौहार के मद्देनजर हर जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

      इसी दौरान जीआरपी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा की तस्करी कर रहे हैं। जिसके बाद रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से जीआरपी एवं आरपीएफ के संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

      इस दौरान रांची से दिल्ली जाने वाली गाड़ी में जाने वाले दो गांजा तस्करों को कुल 17 केजी गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

      इस कांड में कुल 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले में सभी नामजद लोगों की गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

      RELATED ARTICLES
      - Advertisment -

      Most Popular

      - Advertisment -

      Recent Comments