Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    सोशल मीडिया में वायरल हुआ न्यूज18 बिहार झारखंड न्यूज चैनल की यह सनसनीखेज फर्जी खबर

    राजनामा.कॉम। न्यूज18 बिहार झारखंड न्यूज चैनल ने नालंदा जिले की एक घटना लेकर फर्जी खबर दिखाया है। इस खबर में कहीं की घटना में कहीं की वीडियो फुटेज दिखाई गई है। दरअसल इस वीडियो का खबर विम्स पावापुरी से कोई लेना देना नहीं है और फोरलेन सड़क निर्माण गावर कन्सट्रक्शन के कार्यालय की यह वीडियो पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    This sensational fake news of News18 Bihar Jharkhand news channel went viral on social media1न्यूज18 बिहार झारखंड न्यूज चैनल की रिपोर्ट में घटना विवरण समेत जो वीडियो प्रसारित की गई है। उसमें विम्स पावापुरी अस्पताल में तोड़फोड़ किए जाने की बात बताई जा रही है। जबकि इस वीडियो का विम्स पावापुरी से किसी प्रकार का कोई लेना-देना नहीं है।

    दरअसल, नालंदा जिले में बीते बुधवार की रात निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन में कार्य कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने पावापुरी स्थित गावर कन्सट्रक्शन के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की थी। इस घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसकी फुटेज शोशल मीडिया में वायरल होने लगी।

    हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद पावापुरी ओपी में सात के खिलाफ नामजद एवं 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। निर्माण एजेंसी के कार्यालय में लगे अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज में उपद्रवियों की करतूत साफ देखी जा सकती है।

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=bNTNdrmsgGc[/embedyt]

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग