Friday, February 13, 2026
अन्य

    सेना द्वारा रेस्क्यू कर छोड़े गए गायों को लेकर ओरमांझी के चकला-डहू पंचायत ईलाके में तनाव की स्थिति  

    राँची दर्पण ( जलेश महतो )। सेना द्वारा रेस्क्यू कर लाए गए गायों को लेकर ओरमाँझी प्रखंड के चकला-डहू पंचायत ईलाके में तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे सेना के दो ट्रक वाहन से डहू बरटोली रोड माउंट कार्मेल स्कूल के समीप 100 से अधिक गायों को छोड़ा गया है। दीपा कैंट सेना के जवानों द्वारा विभिन्न ईलाकों से रेस्क्यू कर एकत्रित किया गया था।

    बताया जाता है कि छोड़े गए गायों में कईयों को आसपास के गाँव के किसान उसे पालने के लिए अपने घरों में लेकर चले गए। लेकिन इसकी भनक जब ईलाके के मवेशी तस्करों को लगी तो वे किसानों के घर जा धमके और उन गायों पर पर अपना दावा जताने लगे। जिसे किसान लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

    इधर, अवैध मवेशी कारोबारी एक समुदाय विशेष को किसानों के विरुद्ध भड़का रहे हैं। किसान भी उसी तेवर से डटे हैं। इलाके में तनाव की स्थिति नजर आ रही है। किसी अनहोनी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इन सब से स्थानीय पुलिस-प्रशासन बेखबर है।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    1 COMMENT

    Comments are closed.

    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!