Monday, February 16, 2026
अन्य

    सीएम आवास को घेरने अचानक सड़क पर उमड़ी भीड़ को देख पुलिस-प्रशासन के उड़े होश

    रांची दर्पण डेस्क। आज राजधानी रांची में मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए अचानक करीब 500 लोगों की भीड़ पिस्का मोड़ से आगे बढ़ने लगी। ओटीसी ग्राउंड की ओर से अचानक प्रकट हुई भीड़ में शामिल लोग सरना झंडा लिए हुए थे और हेमंत सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

    खबरों के मुताबिक रांची जिले के चान्हो में एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण केंद्र सरकार की ओर से कराया जा रहा है, जिसको लेकर वहां के ग्रामीणों दो गुटों में बैठ गए हैं।

    एक गुट जहां स्कूल निर्माण स्थल बदलने की मांग कर रहा है, वहीं दूसरा गुट चयनित स्थल पर ही स्कूल बनाने की बात कह रहा है। इसे लेकर दो बार हिंसक झड़प भी हो चुकी है। पिछले दिनों हुए हिंसक झड़प में कई पुलिस और कर्मचारी भी जख्मी हुए थे।

    कहा जाता है कि इस विद्यालय का शिलान्यास करने के लिए जब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पिछले दिनों इस गांव गए थे तो ग्रामीणों ने उन्हें उद्घाटनस्थल तक नहीं पहुंचने दिया था। मंत्री को दूसरी जगह औपचारिकता पूरी करनी पड़ी थी। केन्द्रीय मंत्री को वापस लौट जाना पड़ा था।

    उस वक्त ग्रामीणों से प्रशासन ने वादा किया था एक माह में समाधान निकाल लिया जाएगा। लेकिन निर्माण कार्य जारी रहा। इसी बात को लेकर पिछले दिनों ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की थी। नवनिर्मित विद्यालय की चारदीवारी को ग्रामीणों ने ध्वस्त कर दिया था।

    लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है, वह उनकी आस्था स्थल है। इसलिए इस जगह को छोड़कर गांव में कहीं और विद्यालय का निर्माण कराया जाए।

    मालूम हो कि केंद्र सरकार ने आदिवासी बच्चों के विकास के लिए केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर एकलव्य विद्यालय की स्थापना की पहल की है। यहां आदिवासी बच्चों को तमाम सरकारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

    इस मामले को लेकर पिछले दिनों हुई हिंसा में कई लोग आरोपित किए गए हैं। उनके खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसी प्राथमिकी के विरोध में आज एक बड़ी भीड़ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही है।

    लॉटरी से JAC अध्यक्ष बने डॉ. अनिल कुमार महतो, डॉ. विनोद सिंह बने उपाध्यक्ष

    पहला दिन फीस जमा नहीं हुआ तो बच्चियों को परीक्षा से निकाला, कलकत्ता पब्लिक स्कूल की मनमानी

    धीमा जहर की चपेट में राँची, ब्राउन शुगर की सप्लाई करते दो युवक धराए

    ओमिक्रोन का खतराः विदेश से आए 3 यात्री रांची में 7 दिनों के लिए हुए क्वारंटाइन

    नेवरी चौक से बूटी मोड़ होते हुए दुर्गा सोरेन चौक तक बनेगी फोरलेन रोड

     

     

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!