राँची एसएसपी ने कई थानेदारों समेत 20 पुलिस अफसरों का किया तबादला

राँची दर्पण डेस्क। रांची एसएसपी किशोर कौशल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 पुलिस पदाधिकारियों को तबादला कर दिया है।

सपन कुमार महथा को रातू का थानेदार बनाया गया है। वहीं आभास कुमार को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है।

अहमद अली को लालपुर के यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं जॉन मुर्मू को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है।

नवल किशोर प्रसाद को जगरनाथपुर के यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं अरुण कुमार को बेड़ो अंचल भेज दिया गया है।

अरगोड़ा थाना में पदस्थापित सुमित कुमार सिंह को मेसरा ओपी प्रभारी बनाया गया है। वहीं विपुल कुमार ओझा को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है।

Ranchi SSP transferred 20 police officers including many SHOs

1 COMMENT

Comments are closed.

Ranchi Darpanhttps://ranchidarpan.com
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।
जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें