सिक्किम में रांची संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों की बस दुर्घटनाग्रस्त, कई जखमी

** संत जेवियर्स महाविद्यालय के करीब 22 छात्र सिक्किम घूमने गए हैं **

राँची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची से सिक्किम घूमने आए छात्रों की बस सिक्किम की राजधानी गंगटोक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा मंगलवार सुबह हुआ। हादसे में कई छात्र घायल हुए हैं।

बताया गया है कि रांची के संत जेवियर्स महाविद्यालय के करीब 22 छात्र सिक्किम घूमने गए हैं। आज वे सिलगढ़ी के लिए निकले थे।

रास्ते में राजधानी गंगटोक के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। चालक के नियंत्रण खो देने से बस पलट गई।

 

 

Editorhttps://ranchidarpan.com
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर News Witer Editor सक्रिय हैं।
संबधित खबरें

प्रमुख समाचार