धीमा जहर की चपेट में राँची, ब्राउन शुगर की सप्लाई करते दो युवक धराए

राँची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की सफ्लाई करने वाले दो तस्करों रोहित कुमार ऊर्फ बिरनी और चंदन वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से दो ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा मिनी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और सिल्वर पेपर भी बरामद किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी के अनुसार गिरफ्तार युवक बिहार के सासाराम जिले से ब्राउन सुगर खरीद कर यहां अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया करता था।

पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि करम चौक पर एक युवक ब्राउन सुगर की डिलेवरी करने पहुंच रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली एएसपी की तरफ से थाना प्रभारी की अगुआई में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करम चौक से बिरनी को गिरफ्तार की और उसकी निशानदेही पर शिवाजी लेन स्थित प्यासा वाईन शॉप से चंदन वर्मा को गिरफ्तार किया गया।

सुखदेवनगर थाना रांची ब्राउन शुगर की सप्लाई का अड्‌डा के रुप में विकिसत होता जै रहा है। यहां बड़ी संख्या में युवाओं के साथ महिलाएं अभी शामिल हैं।

तीन दिन पहले ही पुलिस की तरफ से ब्राउन सुगर सप्लाई के किंगपिन शैलेश ऊर्फ गांधी को गिरफ्तार की थी। इससे 20 दिन पहले इसकी मॉडल गर्ल्फ्रेंड ज्योति शर्मा को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस की पूछताछ में गांधी ने बताया, ‘रांची में छह अलग-अलग जगहों पर ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। इसमें सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में इरगू टोली, विद्यानगर पुल और शिव शक्ति नगर के अलावा लोअर बाजार, हिंद पीढ़ी, लालपुर और बरियातू शामिल हैं।

इसमें से ज्यादातर ग्राहक युवा थे और किसी न किसी कॉलेज अथवा स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। ब्राउन शुगर की एक पुड़िया अलग-अलग कीमतों पर बेचता था। माल कम होने पर कीमत बढ़ जाती थी। कई बार इसके लिए ग्राहक घंटों चक्कर लगाते थे। इसके लिए कोई भी कीमत देने के लिए तैयार हो जाते थे।’

नशे के इस पूरे गिरोह की सबसे अहम कड़ी मानी जा रही दिल्ली की मॉडल ज्योति कुमारी की गिरफ्तारी 15 नवंबर में हुई। 16 नवंबर को पुलिस ने इसका खुलासा किया। ज्योति के पास से कुल 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

इसके अलावा हर्ष नाम के एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया। ज्योति विद्यानगर कॉलोनी स्थित स्वर्णरेखा की रहने वाली है।

ओमिक्रोन का खतराः विदेश से आए 3 यात्री रांची में 7 दिनों के लिए हुए क्वारंटाइन

नेवरी चौक से बूटी मोड़ होते हुए दुर्गा सोरेन चौक तक बनेगी फोरलेन रोड

हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या,आक्रोशित लोगों ने आरोपी का घर फूंका

रांची पुलिस ने नगड़ी ईलाके से 2 पीएलएफआई उग्रवादियों को दबोचा

खिजरी विधायक ने किया पीसीसी पथ का शिलान्यास, कहा- समस्याओं को दूर करना पहली प्राथमिकता

Show More

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker