Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    ओरमांझी गोलीकांड: सुजीत गैंग का शूटर जिशान शेख गिरफ्तार

    ओरमांझी (रांची दर्पण)। ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत 22 नवंबर की शाम हुए सनसनीखेज गोलीकांड में शामिल सुजीत गैंग के शूटर जिशान शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी चंदन सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। जिशान शेख का नाम पुलिस के लिए नया नहीं है, क्योंकि वह पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है।

    यह घटना भगवान बिरसा जैविक उद्यान चकला के पास हुई थी, जहां जमीन कारोबारी संजीव जायसवाल को निशाना बनाकर गोली चलाई गई थी। हालांकि जायसवाल के कर्मचारी आजाद और जावेद अंसारी बीच में आ गए। जिसके कारण दोनों घायल हो गए। जांच में खुलासा हुआ कि इस गोलीकांड की साजिश रांची जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा ने रची थी।

    पुलिस को पता चला कि सुजीत गैंग ने जमीन कारोबारी संजीव जायसवाल से मोटी रकम की रंगदारी मांगी थी। जायसवाल ने न तो यह रकम दी और न ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस नाराजगी में गैंग ने जानलेवा हमला किया।

    गिरफ्तार जिशान शेख कांके थाना क्षेत्र का निवासी है और उसका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। एसएसपी चंदन सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिशान की गिरफ्तारी से गैंग की कई साजिशों का पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल हथियार और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

    पुलिस इस मामले को सुजीत गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देख रही है। ओरमांझी थाना में दर्ज एफआईआर में गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। एसएसपी ने यह भी बताया कि पुलिस टीम अन्य मामलों में भी सुजीत गैंग की संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग