फीचर्ड

एनएचआई ने ओरमांझी ब्लॉक शास्त्री चौक बाजार इलाका को यूं कबाड़खाना बनाकर छोड़ डाला

ओरमांझी (रांची दर्पण)। एनएचआई द्वारा ओरमांझी शास्त्री चौक में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का कार्य रद्द हो गया है। यहाँ अब किसी तरह का कोई निर्माण कार्य नहीं होगा। इससे प्रभावित लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। क्योंकि उनका दुकान, मकान के साथ रोजी-रोटी तहस-नहस कर दिए जाने के बाद पूरे इलाके को कबाड़खाना बनाकर छोड़ दिया गया है। जिसकी चिंता किसी को नहीं है।

NHI left Ormanjhi Block Shastri Chowk Bazaar area as a junkyard 2बता दें कि ओरमांझी शास्त्री चौक रांची पटना मार्ग को जोड़ती है। साथ ही पूरब की ओर बोकारो धनबाद के लिए गोला मार्ग तो पश्चिम में मोरहाबादी सड़क निकलती है। यह अति व्यस्तम स्थल हैं, वहां पर न तो गोलचक्कर है और न ही साइड रोड।

यहाँ कुछ दिनों पहले दोनों ओर ब्रेकर बनवा देने से दुर्घटनाओं में कुछ कमी आई है। लगभग एक साल पहले इस फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य आरंभ भी हो गया था। इसके लिए अतिक्रमित (अधिग्रहित) क्षेत्र को मुक्त भी कराया गया।

इस क्रम में कइयों के दुकान टूटे तो कइयों के मकान। लोगों को अपनी दुकान व मकान टूटने का दुख तो था, लेकिन वे फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य में बाधक नहीं बने। पहले फ्लाई ओवर का जो निर्माण होना था, उसके तहत दोनों ओर से बंद था। यह यहां के लोगों को रास नहीं आ रहा था।

इसी बीच प्रभावित-पीड़ित लोगों ने पिलर वाला फ्लाई ओवर निर्माण की मांग की। इसके लिए क्षेत्र के सांसद, विधायक व कई जनप्रतिनिधि केंद्रीय सड़क निर्माण मंत्री नितिन गडकरी से भी दिल्ली जाकर मिले और अपनी मांगें रखी।

तब केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया था कि अब पिलर वाला ही फ्लाई ओवर बनेगा, लेकिन यह नहीं हो सका। और इधर फ्लाई ओवर का निर्माण रद्द हो जाने की बात बताई जा रही है।

जबकि इस दौरान निर्माण कार्य में जुटे संवेदक ने एनएच के दोनों ओर कोड़-खंद के तहस-नहस कर डाला है। उसपर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। नालियों को तोड़ दिया गया है और नया नाली नहीं बनाने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के खंभें भी इधर-उधर कर छोड़ दिया गया है। इस संबंध में एनएचआई का कोई भी अधिकारी संतोषप्रद जवाब देने की स्थिति में नहीं दिख रहे हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Da-bn1fm_cQ[/embedyt]

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।