Monday, February 16, 2026
अन्य

    सिल्ली ट्रक चालक हत्याकांड में आरोपित खलासी नवादा में धराया

    ** बीरेंद्र यादव की हत्या ट्रक के खलासी पवन पंडित ने किसी कठोर पदार्थ से सिर पर मार कर कर दी थी **

    सिल्ली (रांची दर्पण)। रांची के सिल्ली थाना पुलिस ने ट्रक चालक बीरेंद्र यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए मामले में खलासी पवन पंडित को गिरफ्तार किया है। खलासी पवन पंडित की गिरफ्तारी बिहार के नवादा जिले स्थित उसके घर से की गई है।

    ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गत 23 जून को मृतक के भाई पवन कुमार यादव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    प्राथमिकी में बताया था कि बीरेंद्र यादव की हत्या ट्रक के खलासी पवन पंडित ने किसी कठोर पदार्थ से सिर पर मार कर कर दी थी। साथ में 25 से 30 हजार नकद और मोबाइल ले गया था।

    एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिल्ली अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

    टीम में तकनीकी सहयोग से घटना को अंजाम देने वाले आरोपित पवन पंडित को बिहार के नवादा से गिरफ्तार कर लिया गया।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!