विष्णु अग्रवाल, पवन बजाज सहित तीन बड़े कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

राँची दर्पण डेस्क।  झारखंड की राजधानी रांची के बड़े व्यवसायियों में शुमार न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल, पवन बजाज, हरि निवास मांझी और यूके मांझी के दफ्तरों और घरों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है।

Income tax raid on the bases of three businessmen including Vishnu Aggarwal Pawan Bajaj 2सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह छापेमारी टैक्स विचलन के मामले की जांच के लिए की जा रही है। इसके तहत आईटी विभाग विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

खबरों के मुताबिक शाकंभरी बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड, कोसी कंसलटेंट लिमिटेड और सनसिटी इंपैक्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने रेड मारी है।

Income tax raid on the bases of three businessmen including Vishnu Aggarwal Pawan Bajaj 1 1हालांकि आयकर विभाग की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि किस मामले में यह छापेमारी की जा रही है। और किन दफ्तरों और परिसरों पर रेड की गई है।

लेकिन जानकारी के अनुसार रांची के कांके रोड स्थित शाकंभरी बिल्डर  के ठिकानों, बरियातू रोड स्थित राधेकृष्ण गार्डेन, सर्कुलर रोड स्थित हरि निवास मांझी और यूके मांझी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है।

बुधवार की सुबह आयकर विभाग की टीम इन तीनों कंपनियों के ठिकाने पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

Ranchi Darpanhttps://ranchidarpan.com
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।
जुड़ी खबरें
▶ रांची दर्पण YouTube

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
𝕏 रांची दर्पण LIVE अपडेट

ताज़ा खबरें, झारखंड अपडेट और ब्रेकिंग पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

📘 रांची दर्पण Facebook अपडेट

ताज़ा खबरें, झारखंड अपडेट और ब्रेकिंग पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें