Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    Historic decision of BCCI : अब भारतीय महिला टीम के क्रिकेटरों को मिलेगा समान मैच फीस

    मुंबई (इंडिया न्यूज रिपोर्टर)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए गुरुवार को भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए समान मैच शुल्क देने की घोषणा की।

    बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस ऐतिहासिक निर्णय की घोषणा की।

    शाह ने ट्वीट किया, मुझे भेदभाव से निपटने की दिशा में बीसीसीआई के पहले कदम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम अपनी अनुबंधित महिला क्रिकेटरों के लिए एक वेतन इक्विटी नीति लागू कर रहे हैं। पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच शुल्क समान होगा क्योंकि हम भारतीय क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में कदम रख रहे हैं।”

    बीसीसीआई सचिव शाह ने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए नई फीस पर भी प्रकाश डाला और जोर देकर कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस अर्जित करेंगी।

    उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, बीसीसीआई द्वारा महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच शुल्क का भुगतान किया जाएगा। इसमें टेस्ट के लिए 15 लाख रुपए, एकदिनी के लिए 6 लाख और टी-20 अंतरराष्ट्रीय के लिए 3 लाख रुपए दिये जाएंगे। वेतन इक्विटी हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी और मैं समर्थन के लिए शीर्ष परिषद को धन्यवाद देता हूं। जय हिंद।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग