आस-पास

प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल

ओरमाँझी (एहसान राजा)। ओरमांझी प्रखंड के बरवे पंचायत के महुआ टोली में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजेश कच्छप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आसन्न पंचायत चुनाव में  मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य, एवं प्रमुख, उपप्रमुख, उप मुखिया ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी के विचारधारा के प्रत्याशियों को सुनिश्चित जीत दिलाने के लिए प्रत्येक गांव गांव में मजबूती और संगठन बनाने की जरूरत है। इसके लिए पंचायत अध्यक्ष, 18 पंचायत में शीघ्र गठन किए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा युवा अध्यक्ष महिला अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के कमेटी बनाने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया।
सभा को संबोधित वरीय उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा,पूर्व उप प्रमुख मुंतजिर अहमद रजा,सुरेश प्रसाद साहू, प्रेमनाथ मुंडा, ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रमेश उरांव महासचिव व प्रवक्ता जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, सुरेश प्रसाद साहू, हरी मोहन महतो, पंचू तिर्की, सफीउल्लाह अंसारी, मोबारक अंसारी, सूरज पठान, इम्तेशाम अली, कार्यकारी अध्यक्ष बलराम महतो, रमेश चंद्र उरांव, सुरेंद्र उरांव इत्यादि कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।