सिकीदिरी-ओरमांझी पथ हाइवा-कार की भिड़ंत में बोकारो के युवक की मौत, 2 गंभीर

ओरमांझी (राँची दर्पण)। सिकीदिरी-ओरमांझी पथ के बक्सीडीह मोड़ के पास हाइवा ट्रक और मारुती कार की सीधी भिड़ंत में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bokaro youth dies in Sikidiri Ormanjhi road highway car collision 2 serious 1घटना बुधवार की रात लगभग 11 बजे की है। मृतक की पहचान बोकारो जिला के गोमिया निवासी 28 वर्षीय हेमराज उर्फ डब्लू  के रूप में हुई है। घायलों में सौरभ सिंह बोकारो जिला के जरंगडीह और अजित महतो बोकारो जिला के कसमार निवासी शामिल हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मारुती कार आई 20  संख्या जेएच-01ईएम4363 गोला की ओर से रांची जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ट्रक संख्या जेएच-01डी एल 1321 से  बक्सीडीह मोड़ के सामने तीखे मोड़ पर सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में मारुति कार के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची सिकिदिरी थाना की पुलिस ने कार में सवार गंभीर रूप से घायल तीनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से रिम्स भेज दिया,जहां इलाज के दौरान युवक हेमराज उर्फ डब्लू की मौत हो गई।

हादसा में सौरभ सिंह का दायां पैर टूट गया है,जबकि अजित महतो को पूरे शरीर में गंभीर चोट आई है। दोनों इलाज रिम्स में चल रहा है।

घटना के बाद हाइवा ट्रक का चालक और सह चालक मौके से फरार होने में सफल रहे। सिकीदिरी थाने की पुलिस हाइवा ट्रक और मारुति को जब्त कर थाने ले आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नी बीमार हुई तो डायन बताकर पड़ोसी दंपति को पीट-पीट कर मार डाला

कांके अंचल ने RTI को बनाया मजाक, 5 साल बाद भी नहीं दी सही सूचना, एक्टिविस्ट को बताया तृतीय पक्ष

बच्चों को दी जा रही एक्सपायरी डेट की कोविड वैक्सीन, यूं हुआ खुलासा

शहीद निर्मल महतो की 71वीं जयंती पर झूम उठे गरीब बच्चे, क्योंकि…

Show More

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker