फीचर्ड

आधुनिक रायफल लेकर आए शख्स ने DJ को गोली मारी

रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के एक्सट्रीम स्पोर्टस बार में बीते रविवार की देर रात एक डीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स निकर पहने और मुंह में अपनी टी-शर्ट लपेटे हाथ में आधुनिक रायफल लेकर बार के अंदर घुसता दिख रहा है। इसके बाद उसके सामने डीजे संदीप आता है। उससे कुछ बात करना चाहता है,तब तक सिरफिरा गोली दाग देता है। इसके बाद आराम से वहां से चला जाता है।

सीसीटीवी फुटेज सामने आयाः रांची के एक बार में गोलीबारी का वीडियो फुटेज सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे बार के डीजे को गोली मार दी गई। वीडियो में एक शख्स नंगे बदन सिर्फ निकर पहने और हाथ में रायफल लिये दिख रहा है।

वह बार के अंदर घुसते ही डीजे को गोली मार देता है। इसके बाद आराम से वहां से चला जाता है। उस शख्स ने न सिर्फ बार में घुसकर डीजे को गोली मारी, बल्कि काफी देर तक बार के बाहर रह-रह कर फायरिंग भी की।

स्पोर्ट्स बार के बाहर का भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें सिरफिरा शख्स अपनी कार से उतरकर पहले बार की बिल्डिंग पर फायरिंग करता दिखता है। फिर, गोलियों का खोखो भी चुनता है। कार में बार-बार बैठता है और उतर जाता है।

सामने लगी एक बाइक को धक्का देकर गिरा देता है। उसके बाद फिर फायरिंग करता है। करीब 10-15 मिनट तक वह बार के बाहर ऐसी ही करतूत करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद जब एक आर उसके तरफ आती है तो उसे भी रायफल दिखा कर डराने की कोशिश करता है।

डीजे संदीप की गई जानः इस घटना के बाद रांची के चुटिया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब एक बजे चार अपराधी एक्सट्रीम बार में घुस गये और बार के डीजे संदीप उर्फ सैंडी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। घायल संदीप को तुरंत रिम्स भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेजः सोमवार की सुबह-सुबह रांची सिटी डीएसपी वी रमन, चुटिया थाने की पुलिस के साथ एक्सट्रीम बार पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बार के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उसी आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है।

शराब पी रहे युवकों से हुआ था डीजे का झगड़ाः बताया जाता है कि रविवार रात कुछ चार-पांच युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनका डीजे संदीप और बार के कुछ अन्य कर्मचारियों से विवाद हो गया। विवाद के बाद झड़प भी हुई, लेकिन किसी तरह मामला शांत हो गया और सभी चले गए।

फिर कुछ देर बाद बार में शराब पी रहे पांचों युवक वापस आये, उस वक्त बार बंद हो गया था। डीजे संदीप और अन्य कर्मचारी बार से निकल रहे थे। तभी उस शख्स ने रायफल से डीजे को गोली मार दी और चलता बना।

अपराधी की तलाश में जुटी पुलिसः फायरिंग की घटना के बाद रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने गोलीबारी और हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है, ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके।

एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दो चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

लोकसभा चुनाव छठा चरणः मतदानकर्मियों को बूथों तक जल्द पहुंचाने का निर्देश, जानें बड़ी वजह

कल्पना सोरेन ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- अब भाजपा…

पूर्वी सिंहभूभ बना हॉट सीट, गीता कोड़ा को चुनौती देगी जोबा मांझी

सांसद संजय सेठ का प्रयास रंग लाया, 150 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार

मोरहाबादी मैदान में होगा राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का भव्य आयोजन, 785 जनजातीय समुदाय का होगा जमावड़ा

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.