फ्रांस वर्ल्ड कप में दीपिका की महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

इंडिया न्यूज रिपोर्टर डेस्क। झारखंड के रांची की दीपिका कुमारी के नेतृत्व वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान के टोक्यो में होनेवाले ओलंपिक्स गेम्स से पहले भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है।  भारतीय महिला रिकर्व टीम गोल्ड पर निशाना साधा है।

खबर है कि रांची की निवासी दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कोमलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को फ्रांस के पेरिस में चल रहे विश्व कप स्टेज 3 में फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

भारत के काफी तेज-तर्रार मानी जानी वाले इन तीनों महिला निशानेबाजों ने इस महीने की शुरुआत में फाइनल ओलंपिक क्वालीफायर में पहले दौर की हार की निराशा को दूर किया।

भारत को स्टेज 3 इवेंट में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाने के लिए 5-1 की जीत का दावा किया। इसके पहले शनिवार को भारत की तरफ से कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता था।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker