धरोहर

धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत स्मृति पर झारखंड के प्रसिद्ध हस्तियों को सम्मानित करेगी करम फाउंडेशन

राँची दर्पण डेस्क।  करम फाउंडेशन, राँची प्रतिवर्ष झारखंड में कला, संस्कृति, सामाजिक कार्य, शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत करती है।

इसी कड़ी में संस्था ने प्रथम चरण में  आगामी 19 जून को ओरमांझी स्थित करम फाउंडेशन कार्यालय, दड़दाग में कोयलांचल की धरती से निकलकर सफलता के शिखर को छूने वाले चार प्रसिद्ध हस्तियों को इस वर्ष सम्मानित करने की घोषणा की है।

Karam Foundation to honor famous personalities of Jharkhand on the martyrdom memory of Dharti Aba Birsa Munda 1
विनय तिवारी

सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों में विनय तिवारी, ज्योति श्री महतो, अमन राठौर व मनोज डे शामिल हैं।

विनय तिवारी खोरठा भाषा के उत्थान हेतु विगत 25 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। देश ही नहीं, विदेशों में उनके गीतों ने धूम मचाई है। उनकी रचनाएँ झारखंड सरकार की पाठ्य पुस्तकों में शामिल हैं एवं उनके गीतों पर शोध किये जा रहे हैं। उन्हें झारखंड शिक्षा विकास रत्न से सम्मानित किया जायेगा।

Karam Foundation to honor famous personalities of Jharkhand on the martyrdom memory of Dharti Aba Birsa Munda 2
ज्योति श्री महतो

ज्योति श्री महतो झारखंड की कुड़माली और खोरठा की प्रसिद्ध लोकगायिका एवं नर्तकी है। झारखंडी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सदैव तत्पर ज्योति ने करम गोसाई, चल गो दीदी इत्यादि चर्चित एल्बम में गायन के साथ अभिनय भी किया है।

वे कोयलांचल के छोटे कस्बे से निकलकर लाखों युवतियों की प्रेरणा श्रोत बनी हैं। उन्हें झारखंड संस्कृति विकास रत्न से सम्मानित करने के साथ ही संस्था का ब्रांड एम्बेसडर भी नियुक्त किया जायेगा।

Karam Foundation to honor famous personalities of Jharkhand on the martyrdom memory of Dharti Aba Birsa Munda 3
अमन राठौर

खोरठा के मसहूर अभिनेता अमन राठौर अपनी बहुमुखी प्रतिभा से राज्य की कला और सांस्कृतिक विशिष्टता को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने पिता की मान बेटियाँ फ़िल्म में मुख्य अभिनेता का किरदार निभाकर झारखंड की माटी की खुशबू को देशभर में बिखेरा है।

उन्हें आधुनिक खोरठा गीत, संगीत एवं सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान हेतु झारखंड श्रेष्ठ अभिनेता अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

Karam Foundation to honor famous personalities of Jharkhand on the martyrdom memory of Dharti Aba Birsa Munda 4
मनोज डे

मनोज डे झारखंड के सबसे कम आयु के यूट्यूबर्स में शामिल हैं जिन्होंने देश विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वे यूट्यूब को आजीविका के विकल्प रूप में अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से लाखों युवा यूट्यूबर बन अपना भविष्य सँवार रहे हैं।

युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता देखकर धनबाद नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। संस्था द्वारा उन्हें यूथ फॉर चेंज अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

पद्मश्री मुकुंद नायक एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में करम फाउंडेशन, रांची द्वारा उपरोक्त चारों हस्तियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर संस्था के सचिव सह देश-विदेश के चर्चित लेखक देव कुमार द्वारा रचित पुस्तक “मैं हूँ झारखंड” का विमोचन भी किया जायेगा।

करम फाउंडेशन, राँची के अध्यक्ष अरुण महतो ने बताया कि हमारी संस्था झारखंड के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही, झारखंड के विकास में योगदान देने वाले माटी पुत्र-पुत्रियों को प्रोत्साहित करने का काम भी करती है।

रांची बाल सुधार गृह में उपद्रव करने वाले 19 बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

डुमरदगा बाल सुधार गृह में वर्चस्व की जंग, आपस में भिड़े दो गुट, 3 बाल बंदी जख्मी

भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमाँझी में वायरल निमोनिया से 7 लोमड़ियों की मौत

हाईकोर्ट ने भूमि दखल दिलाने में विफल नामकुम सीओ के वेतन पर लगाई रोक

हाईकोर्ट का आदेशः अब सीबीआई करेगी 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

One Comment