आस-पास

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने स्व. जीतराम के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

ओरमांझी (एहसान राजा)। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को ओरमांझी प्रखण्ड के ग्राम पुनदाग पहुंचे और जीतराम मुंडा के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

ज्ञात हो कि 22 सितंबर की शाम अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा का अपराधियों द्वारा ओरमांझी थाना के उकरीद में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

केंद्रीय मंत्री ने जीतराम मुंडा के घर पुनदाग पहुँचकर उनके परिवार से मिलकर शोक व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि जीतराम मुंडा उभरते हुए नेता एवं कार्यकर्ता थे। उनकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। दोषियों को सज़ा दिलाना पुलिस प्रशासन का कार्य है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, उपाध्यक्ष मानकी राजेंद्र साही, मंडल प्रभारी जलेंद्र प्रसाद, मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता, उप प्रमुख लालू साहू, अलखनाथ महतो, सुनील उरांव, राजेश गुप्ता, बालक पाहन, निलमोहन पाहन, चतुर साहू, रोहित साहू, राजेश गुप्ता, शंकर महतो, राजेंद्र चौधरी, सुनील उरांव, धनंजय महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ranchi Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।