Monday, February 16, 2026
अन्य

    18 आईएएस अफसर हुए इधर-उधर, राँची डीसी का भी तबादला

    रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार ने 09 जुलाई देर शाम को राज्य के कुल 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। इसके साथ ही सरकार ने इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से योगदान देने को कहा है।

    खबरों के मुताबिक, रांची के डीसी छवि रंजन का भी तबादला किया गया है। वहीं इनके जगह पर अब रांची के नए डीसी के रुप अब राहुल कुमार सिन्हा को पदभार सौंपा गया है।

    पलामू के डीसी रहे शशि रंजन को रांची का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावे कई अन्य अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

    अन्य आईएएस अफसर का तबादलाः दक्षिण छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी का तबादला भी किया गया है। उनके जगह पर प्रवीण टोप्पो को पदभार दिया गया है। इसके अलावे वे बी दक्षिण छोटानागपुर के नए आयुक्त भी होंगे।

    नितिन मदन कुलकर्णी को अब राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं योजना एवं विकास सचिव रहे राहुल शर्मा को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ राज्यपाल के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इनके पास पंचायती राज्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।

    श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को दक्षिण छोटानागपुर का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं श्रीनिवासन को श्रम नियोजन एवं कौशल विभाग का सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है।

    श्रीनिवासन को श्रम आयुक्त झारखंड का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है जानकारी के अनुसार, वे अबतक रांची के श्रीकृष्ण सिन्हा लोक प्रशासन संस्थान के डायरेक्टर के रुप में काम कर रहे थे।

    निलंबित आईएएस अफसर पूजा सिंघल की जगहः उच्च एंव तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को झारखंड का नया उत्पाद आयुक्त बनाया गया है जबकि उनको ही झारखंड बेवरेजेज कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

    बता दें, यह प्रभार पहले निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के पास था। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त चंद्र किशोर उरांव को संताल प्रबंधन संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

    उत्पाद आयुक्त अमित कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक खान के पद पर पदभार सौंपा गया है। अमित कुमार के पास झारखंड राज्य खनिज विकास निगम का एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा, बता दें, इस पद पर पहले निलंबित अधिकारी पूजा सिंघल को प्रभार दिया गया था।

    रांची के नए डीसी बने राहुल कुमार सिन्हाः इधर रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार जिनके पास रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष और नीर निर्मल परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार था, उन्हें अब आदिवासी कल्याण आयुक्त बना दिया गया है।

    वहीं राजधानी रांची के डीसी छवि रंजन को समाज कल्याण निदेशक का पद सौंपा गया है। अबु इमरान को लातेहार का डीसी बनाया गया है निदेशक पर्यटन राहुल कुमार सिन्हा को रांची का नया डीसी का पदभार सौंपा गया है।

    समाज कल्याण डायरेक्टर ए डोडे को पलामी का नया डीसी बनाया गया है। झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह को अगले आदेश तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक का पद दिया गया है।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक आदित्य कुमार आनंद को नगरीय प्रशासन का डायरेक्टर बना दिया गया है। डायरेक्टर खेल जीशान कमर को गोड्डा का नया डीसी बनाया गया है।

    चतरा के डीसी अंजलि यादव को पर्यटन विभाग का डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं गोड्डा के डीसी भोर सिंह यादव लातेहार के डीसी होंगे। इसके अलावे पलामू के उपायुक्त शशि रंजन को रांची का नया नगर आयुक्त का पदभार सौंपा गया है।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!