अन्य
    Friday, October 17, 2025
    अन्य

      पत्नी बीमार हुई तो डायन बताकर पड़ोसी दंपति को पीट-पीट कर मार डाला

      खूंटी (राँची दर्पण डेस्क)। खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरला गांव के मालगुब मुंडा और उसकी पत्नी की हत्या डायन होने के आरोप में की गई है।

      इस आरोप में अड़की थाना क्षेत्र के तिरला गांव निवासी लेबा, मुरहू थाना क्षेत्र के बरकेला निवासी एतवा, शिम्बुकेल के मंगा, गैगै के दिनेश और कोटा के गजरा नामक युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

      दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पांच जनवरी की रात लगभग एक बजे जब हत्यारे बानो मुंडा और उनके पति मालगुब मुंडा को मारते पीटते ले जा रहे थे, तब परिवार के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की थी, लेकिन हत्यारोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया था।

      साथ ही वे कह रहे थे कि दोनो डायन हैं। पूर्व में भी नामजद आरोपी लेबा इस दम्पत्ति पर डायन होने का आरोप लगाते रहा है। जिसे लेकर दोनो परिवार में लड़ाई-झगड़ा होता रहा है।

      मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों लेबा की पत्नी बीमार चल रही थी। उसने यह समझा कि मलगुब मुंडा और उसकी पत्नी ने ही डायन विद्या से उसकी पत्नी को मारने के उद्देश्य से बीमार कर दिया है। जिसके बाद लेबा ने दुसरे गांवों में रहने वाले अपने दोस्तों से संपर्क स्थापित कर दम्पत्ति की हत्या करने की योजना बनाई।

      हत्यारोपियों पहले डंडा-लाठी से मारते-पीटते मलगुब दम्पत्ति को घर से ले गए। जिसके बाद उन्हें घसीटते हुए वे तुयूगुटू होते हुए साढ़ चार किमी दूर पहाड़ी के उसपार एक गड्ढ़े में दोनो के शवों को फेंक दिया था।

      पुलिस को भी शवों को बरामद करने में काफी परेशानियां हुई। लोग मान रहे हैं कि शवों को साढ़े चार किमी दूर जंगल में ले जाना शायद पांच लोगों के वश की बात नहीं। इस कारण संभावना जताई जा रही है कि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल रहे होंगे। बहरहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

      कांके अंचल ने RTI को बनाया मजाक, 5 साल बाद भी नहीं दी सही सूचना, एक्टिविस्ट को बताया तृतीय पक्ष

      बच्चों को दी जा रही एक्सपायरी डेट की कोविड वैक्सीन, यूं हुआ खुलासा

      सीबीआई का नया एंगल, मोबाइल लूट के लिए हुई जज उत्तम आनंद की हत्या !

      शहीद निर्मल महतो की 71वीं जयंती पर झूम उठे गरीब बच्चे, क्योंकि…

      अब ईडी करेगी रेमडेसीविर इंजेक्शन कालाबाजारी मामले की जांच, प्राथमिकी दर्ज

       

      1 COMMENT

      Comments are closed.

      जुड़ी खबरें

      विश्व खाद्य दिवस 2025: ICAR-IIAB की किसान गोष्ठी ने बिखेरी उम्मीदों की किरण

      रांची, 16 अक्टूबर 2025 (रांची दर्पण संवाददाता)। दुनिया भर में भूखमरी और कुपोषण की चुनौतियों के बीच विश्व खाद्य दिवस हर साल एक नई...

      रांची में प्रथम धरती आबा जनजातीय फिल्म फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को रांची के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान में प्रथम...

      रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 30 नवंबर 2025 को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोर-शोर से शुरू...

      राष्ट्रीय मानकों पर चमकेंगे रांची के 3 प्रमुख बस टर्मिनल, 48.72 करोड़ मंजूर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के लिए जानी जाती है, अब अपने परिवहन...

      रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दी कई जनकल्याणकारी सौगात

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

      हेमंत सरकार पर भड़का रघुवर दास का गुस्सा, कहा- ‘ऐसी निकम्मी सरकार पर धिक्कार’

      रांची दर्पण डेस्क | 09 अक्टूबर 2025 | झारखंड के युवाओं का भविष्य फिर एक बार अनिश्चितता की भंवर में फंस गया है। रात...