अन्य
    Wednesday, October 29, 2025
    अन्य

      रांची पुलिस को कर्नाटक में मिली हिंदपीढ़ी से गायब दो बहनें

      रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से लापता हुईं दो बहनें रहनुमा परवीन और अमरीना परवीन, आखिरकार कर्नाटक से सुरक्षित बरामद कर ली गईं है। पुलिस के अनुसार दोनों को आज देर शाम तक रांची लाया जाएगा। जिसके बाद उनकी कहानी और इस रहस्यमयी घटना का पूरा सच सामने आ सकेगा।

      शनिवार की दोपहर 12:30 बजे, दोनों बहनें आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए अपने घर से निकली थीं। परिजनों के अनुसार वे कांटाटोली स्थित मंगल टावर के लिए निकली थीं। दोपहर 1:20 बजे उनके पिता के मोबाइल पर रहनुमा का एक फोन आया। रहनुमा रोते हुए कह रही थीं कि ऑटो रिक्शा चालक उनका बैग और फोन छीनने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद फोन बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो सका।

      घबराए परिजनों ने तत्काल हिंदपीढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक निष्क्रियता से नाराज परिवार ने दबाव बनाया। जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।

      रांची पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से लापता बहनों के मोबाइल का अंतिम लोकेशन ओरमांझी में ट्रेस किया। हालांकि, वहां से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। कई घंटे की जांच और प्रयासों के बाद, पुलिस को पता चला कि दोनों बहनें कर्नाटक में हैं। वहां से उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

      पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि रहनुमा और अमरीना आखिर कर्नाटक तक कैसे पहुंचीं। क्या यह मामला अपहरण का है या फिर दोनों किसी षड्यंत्र का शिकार हुईं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

      लड़कियों की गुमशुदगी ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी थी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से घटना की जानकारी ली और 72 घंटे के भीतर दोनों बहनों की सकुशल वापसी का आश्वासन दिया। अब जैसे ही लड़कियां रांची लौटेंगी, पुलिस उनसे पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      जुड़ी खबरें

      चाईबासा कांड पर सियासी भूचाल: 7 थैलेसीमिया बच्चों को HIV+ खून, CM ने HM से X पर किया जवाब-तलब!

      रांची दर्पण डेस्क/मुकेश भारतीय। झारखंड की राजधानी रांची से 200 किलोमीटर दूर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में एक ऐसी घटना ने...

      अब झारखंड के स्कूलों में मुफ्त किताबों को लेकर नई नई व्यवस्था लागू

      रांची (रांची दर्पण संवाददाता)। झारखंड के स्कूली बच्चों के लिए एक नई और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत होने जा रही है। वर्ष 2026 से...

      नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक पहुंचा लाल कोठी

      मेसरा (रांची दर्पण संवाददाता)। बीआइटी मेसरा थाना पुलिस ने एक समुदाय विशेष की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में...

      रांची नगर निगम की अनदेखी से बड़ा तालाब की सड़क बनी यूं गंदा नाला

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची शहर के हृदय स्थल में स्थित ऐतिहासिक बड़ा तालाब के समीप सड़क पर नाली का गंदा पानी...

      हेमंत राजः झारखंड कृषि विभाग में नियुक्ति पत्र मिलने के 5 माह बाद भी नहीं हुआ पदस्थापन

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड कृषि विभाग में उप परियोजना निदेशक के पद पर चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिले पाँच माह से अधिक का...

      रांची पुलिस का बड़ा खुलासाः पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये आ रहे हथियार, कुख्यात गैंगस्टर की पत्नी समेत 5 गिरफ्तार

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची पुलिस ने एक बड़े और सनसनीखेज आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार सीधे तौर पर...