Home Uncategorized राँची पुलिस ने पंचायत सचिवालय स्‍वयंसेवकों को बुरी तरह से पीटा

राँची पुलिस ने पंचायत सचिवालय स्‍वयंसेवकों को बुरी तरह से पीटा

रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजभवन के समीप प्रदर्शन कर रहे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक पर पुलिस ने 20 फरवरी को लाठी चार्ज किया। इसमें कई प्रदर्शनकारि‍यों को गंभीर चोटें आई है। उन्‍हें इलाज के लिए रिम्‍स में भर्ती कराया गया है।

पंचायत सचिवालय स्‍वयंसेवक संघ के बैनर तले राज्‍य के 24 जिलों के पंचायत सचिवालय स्‍वयंसेवक आज से आंदोलन पर हैं।

इस क्रम में वे मुख्‍यमंत्री आवास घेरने जा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्‍हें कचहरी स्थित जाकिर हुसैन पार्क के पास बैरीकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया।

बताया जाता है कि प्रदर्शन कर रहे लोग अचानक बैरीकेडिंग तोड़ने लगे। आगे जाने का प्रयास करने लगे। दावा किया जा रहा है कि उनकी ओर से पुलिस की तरफ पत्थर फेंके गए।

इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। करीब एक दर्जन पंचायत सचिवालय कर्मी को हिरासत में लिया गया है।

पंचायत सचिवालय स्‍वयंसेवक प्रोत्‍साहन राशि की जगह सम्‍मानजनक वेतन देने की मांग कर रहे हैं। पंचायत सचिवालय सहायक पद का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version