Home समस्या शिमला से भी ठंडा हुआ रांची, झारखंड में अभी और लुढ़केगा यहां...

शिमला से भी ठंडा हुआ रांची, झारखंड में अभी और लुढ़केगा यहां पारा

Ranchi is now colder than Shimla, and the temperature is expected to drop further in Jharkhand.

रांची दर्पण डेस्क। नववर्ष की शुरुआत राज्य के 10 जिलों में बढ़ती ठंढ के बीच सुबह से घना कोहरा छाया  है। इनमें चतरा, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिला शामिल हैं।

इन जिलों में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रहने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में सुबह में हल्का कोहरा रहेगा, जबकि दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी, लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आयेगी।

इधर आज रांची का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में इसमें 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई हैं। कांके का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

जबकि, गुमला का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो का 6.1 डिग्री, जमशेदपुर का 9.0 डिग्री और चाईबासा का 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खराब मौसम व अन्य कारणों से एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान रद्द रहा। वहीं, इंडिगो का कोलकाता-रांची विमान भी रद्द रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

उधर इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान शाम 05:15 बजे की जगह 07:00 बजे आया। जबकि, इंडिगो का रांची-बेंगलुरू विमान सुबह 08:55 बजे की जगह 10:01 बजे, रांची- दिल्ली विमान दोपहर 02:45 बजे की जगह 3:40 बजे और रांची- दिल्ली विमान शाम 5:45 बजे की जगह 7:50 बजे उड़ा। अन्य विमानों का परिचालन सामान्य रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version