शहीद निर्मल महतो की 71वीं जयंती पर झूम उठे गरीब बच्चे, क्योंकि…

कांके (रांची दर्पण)। झारखंड आंदोलन के मसीहा शहीद निर्मल महतो की 71वीं जयंती करम फाउंडेशन, रांची द्वारा कांके रोड स्थित कट्टर गोंडा के बांग्ला टोली में मनाई गई।

इस अवसर पर शहीद निर्मल दा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके उपरांत शहीद निर्मल महतो के जीवन यात्रा पर चर्चा की गई एवं उपस्थित बच्चों तथा ग्रामीणों के बीच उनकी जीवनी पर विस्तृत जानकारी दी गई।Poor children stunned on the 71st birth anniversary of martyr Nirmal Mahto because.. 2

जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष अरुण महतो ने बताया कि निर्मल महतो ने अपने क्रांतिकारी जीवन की शुरुआत 25 वर्ष की उम्र में की थी,इस दौरान वे छात्र आंदोलन से जुड़े रहे और झारखंड के युवाओं को आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित करते रहे।

1980 में उन्होंने शैलेंद्र महतो के बातों से प्रभावित होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ली और झारखंड आंदोलन को धार देने का काम किया।

उन्होंने झारखंड आंदोलन के स्वरूप को सामाजिक राजनीतिक रूप से विस्तार देते हुए हर घर तक पहुंचाया। उन्होंने झारखंड के छात्रों मजदूरों और युवाओं को आंदोलन से जोड़कर आंदोलन को व्यापक रूप से विस्तार किया।

सचिव देव कुमार ने कहा कि ऐसे ही कार्यक्रम से महापुरुषों के पदचिन्हों में चलने की प्रेरणा मिलती है एवं झारखण्ड की मिट्टी की खुशबू आती है।

कार्यकारिणी सदस्य जलेश्वर कुमार महतो ने कहा कि आज निर्मल महतो जी की जीवनी सिलेबस में शामिल करने की आवश्यकता है,उनके बलिदान हेतु सदियों तक उन्हें याद किया जायेगा।

गर्म वस्त्र पाकर झूमे गरीब बच्चेः संस्था द्वारा आसपास के 30 गरीब बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। जिससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी एवं जमकर उनलोगों ने शहीद निर्मल महतो अमर रहे का नारा लगाया।

इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अरुण महतो, सचिव देव कुमार, कोषाध्यक्ष पप्पू टोप्पो कार्यकारिणी सदस्य जलेश्वर कुमार महतो, राजेश कुमार, संदीप कुमार, शैलेश कुमार महतो समेत बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण और बच्चे शामिल हुए।

ब ईडी करेगी रेमडेसीविर इंजेक्शन कालाबाजारी मामले की जांच, प्राथमिकी दर्ज

नशीली दवा-इंजेक्शन के कारोबार में संलिप्त 3 युवक गिरफ्तार

पुलिस ने रांची सांसद, मेयर समेत कई भाजपा नेताओं के गिरफ्तारी की अनुमति माँगी

पंडरा थानेदार हुए लाइन हाजिर, खेलगांव थानेदार धनबाद रवाना

भाजपा मंडल ने शास्त्री चौक में फ्लाई ओवर बनने का समर्थन में किया बैठक

Show More

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker