Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    अब राँची की मीडिया में नहीं दिखेगा युवा आकाश भार्गव का खिलता चेहरा, दिल्ली में निधन

    राजनामा.कॉम। झारखंड की राजधानी राँची की मीडिया को एक बड़ा अघात लगा है। न्यूज11 भारत से जुड़े मशहूर टीवी जर्नलिस्ट आकाश भार्गव अब हमारे बीच नहीं रहे।

    Now the blooming face of young Akash Bhargava will not be seen in the media of Ranchi died in Delhi 1उन्होंने शुक्रवार शाम करीब 07:15 में आखिरी सांस ली। वे काफी दिनों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका दिल्ली के आइएलबीएस अस्पताल में उनका करवाया जा रहा था।

    लेकिन बीते देर शाम आकाश जिंदगी की जंग हार गए। पत्रकारिता के हर क्षेत्र में हर चुनौती को बड़ी बेबाक से शिकस्त देने वाले भार्गव मौत को मात नहीं दे पाए।

    पत्रकार आकाश भार्गव का इस तरह चले जाना, किसी एक न्यूज चैनल के लिए नहीं, अपितु पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।  उनके अचानक चले जाने से पत्रकारिता जगत में मातम पसर गया है।

     

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग