अन्य
    Wednesday, October 29, 2025
    अन्य
      Homeफीचर्डMLA जयराम महतो ने आधी रात को CCL क्वार्टर पर जमाया कब्जा,...

      MLA जयराम महतो ने आधी रात को CCL क्वार्टर पर जमाया कब्जा, VIDEO वायरल

      जयराम महतो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कुछ इसे मनोरंजक मान रहे हैं, तो कुछ इसे जनप्रतिनिधियों की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला मान रहे हैं

      मुख्य संवाददाता (रांची दर्पण)। झारखंड के डूमरी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक जयराम महतो एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गए है। बीती आधी रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के डी-टाइप क्वार्टर पर कब्जा जमाने की कोशिश में पुलिस और प्रशासन से उलझते नजर आ रहे हैं। उनकी यह हरकत जहां कुछ लोगों के लिए मनोरंजन का कारण बनी है। वहीं दूसरी ओर इसे एक गंभीर प्रशासनिक मुद्दे के रूप में देखा जा रहा है।

      दरअसल, बेरमो अनुमंडल के ढोरी कोल एरिया में स्थित सीसीएल के डी-टाइप क्वार्टर को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। विधायक जयराम महतो कुछ दिनों से इस क्वार्टर की मांग कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने सीसीएल प्रबंधन को आवेदन भी दिया था। लेकिन प्रबंधन ने इस पर विचार के लिए समय मांगा। इस बीच जयराम के समर्थकों ने बिना अनुमति के इस क्वार्टर पर कब्जा कर लिया।

      क्वार्टर पर कब्जे की जानकारी मिलने पर सीसीएल प्रबंधन ने पुलिस और सीआईएसएफ की मदद से इसे खाली कराने की कोशिश की। इसी दौरान विधायक जयराम महतो रात करीब 1:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने अधिकारियों और पुलिस से जमकर बहस की। कभी अंग्रेजी तो कभी हिंदी में बात करते हुए उन्होंने अधिकारियों से पेपर दिखाने की मांग की।

      विवाद के बीच विधायक ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी की बोनट पर चढ़कर कंबल तान लिया और वहीं सोने की कोशिश की। इस दौरान उनका यह विचित्र कदम कैमरे में कैद हो गए। वीडियो में वे लगातार पुलिस अधिकारियों और सीसीएल प्रबंधन से सवाल-जवाब करते हुए नजर आ रहे हैं।

      वहीं सीसीएल प्रबंधन ने साफ किया कि जिस क्वार्टर को लेकर विवाद हो रहा है, वह पहले माइनिंग के मुख्य प्रबंधक दिनेश चंद्र राय के नाम पर था। वे सितंबर में रिटायर हो गए हैं। इसके बाद यह क्वार्टर तीन ट्रेनी अधिकारियों के नाम आवंटित किया गया।

      जबकि विधायक जयराम महतो अब पूरे सीसीएल क्षेत्र के क्वार्टरों की सूची मांग रहे हैं। उनका दावा है कि क्षेत्र में आवास आवंटन प्रक्रिया में गड़बड़ी हो रही है। वहीं उनकी यह हरकत अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश मानी जा रही है।

      इस घटना ने इलाके में दो ध्रुवीय राय बना दी है। कुछ लोगों का कहना है कि विधायक का यह कदम जनसेवा के नाम पर महज एक राजनीतिक स्टंट है। वहीं उनके समर्थक इसे जनता के अधिकारों की लड़ाई बता रहे हैं।

      अब देखना यह है कि सीसीएल प्रबंधन और पुलिस इस मामले को कैसे संभालते हैं। क्या विधायक जयराम महतो की मांग पूरी होगी या यह विवाद और गहराएगा?

      नीचे देखिए वायरल वीडियोः MLA जयराम महतो ने आधी रात को CCL क्वार्टर पर जमाया कब्जा, VIDEO वायरल

      RELATED ARTICLES

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Most Popular