Monday, February 16, 2026
अन्य

    मेलबर्नः भारत ने अंतिम गेंद पर पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया

    इंडिया न्यूज रिपोर्टर डेस्क। मेलबर्न में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया है। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर एक रन बना कर भारत को जीत दिलाई।

    पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत के लिए 160 रन बनाने थे जिसे भारतीय टीम ने आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 83 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जिताने में अहम रोल अदा किया।

    हार्दिक पंड्या ने भी 40 रनों की उपयोगी पारी खेली। विरोट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।विराट कोहली की कमाल की पारी के दमपर टीम इंडिया ने इस मैदान में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

    भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल के विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद भारत ने सूर्यकुमार और अक्षर पटेल भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। जिससे भारत का स्कोर 4 विकेट पर 31 रन हो गया।

    फिर विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के बीच हुई 113 रनों की शतकीय साझेदारी ने भारत को मैच जिताने में मदद की। कोहली ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। वहीं हार्दिक पंड्या ने 40 रनों की पारी खेली।

    मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 159 रन बनाए थे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने शानदार बॉलिंग करते हुए तीन-तीन विकेट लिए।

    इससे पहले भारतीय बॉलर्स ने मैच के शुरुआती ओवर्स और मिडिल ओवर्स में शानदार बॉलिंग की जिसके चलते पाकिस्तान 159 रन के स्कोर तक ही पहुंच सका। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के लिए बॉलिंग में काफी असरदार साबित हुए।

     

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!