राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की बड़ी तैयारी को लेकर हुई बैठक

राँची दर्पण डेस्क। आज राजधानी राँची के करमटोली स्थित धुमकुड़िया में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव समिति की बैठक की गयी, जिसमें आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री देव कुमार धान का पूर्ण समर्थन राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को दिया गया। इस बैठकी की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अंतू तिर्की ने किया। जबकि संचालन कोषाध्यक्ष सुरज टोप्पो ने किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष अंतू तिर्की ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की तैयारी को लेकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। चारों जोन में लोगों को बाँट दिया गया है। राष्ट्रीय जतरा को लेकर समिति के पदाधिकारी बैनर पोस्टर के माध्यम् से लोगों के बीच जाकर जतरा से संम्बधित बातों से रूबरू करा रहे है और लोगों में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल दिख रहा है।

राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जून मुण्डा ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव  को लेकर समिति के पदाधिकारी झारखण्ड के अलावा दूसरे राज्य के आदिवासियों से संम्पर्क कर रहे है। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में आदिवासी दर्शन का झलक लोगों को देखने को मिलेगा जतरा इतिहासिक होगा।

राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के उपाध्यक्ष अमित मुण्डा ने बताया कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजन को लेकर समिति के लोग लगातार बैठक कर रूप रेखा तैयार कर रहे है जतरा में किसी प्रकार का त्रुटि न हो, इसका खास ध्यान रखी जा रही है।

मौके पर राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के संरक्षक संजय तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष अभय भूटकुवर, रवि मुण्डा, निरंजना हेरेंज, सचिव डब्लू मुण्डा, कोषाध्यक्ष मोहन तिर्की, विक्की करमाली, मिडिया प्रभारी निरंजन भारती,  सलाहकार राज उराँव, मानसिन मुण्डा, रिक्की नायक, माला कुजूर, विनय नायक, राधा हेमरोम, डॉ. हेमलाल मेहता, किस्टो कुजूर, मुन्ना टोप्पो, दीपक मुण्डा, पवन कुमार महतो सदस्यगण मौजूद थे।

मोरहाबादी मैदान में होगा राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का भव्य आयोजन, 785 जनजातीय समुदाय का होगा जमावड़ा

ओरमांझी के युवा भाजपा नेता आशीष साहू पर यूपी में जानलेवा हमला की जांच शुरू

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा समारोह में पहुँचे अर्जुन मुंडा

झारखंडी महाजतरा में 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगा खोड़हा मंडलियों का समागम

उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों के निकलने की खबर से खुशी की लहर, ओरमांझी के भी हैं 3 मजदूर

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker