अन्य
    Friday, October 17, 2025
    अन्य

      झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की माँग- ‘उपद्रवियों को रोकें, नही मानें तो बेहिचक ठोकें’

      राँची दर्पण डेस्क। आज राजधानी राँची शहर में जुम्मे की नमाज के बाद उपद्रवियों द्वारा पुलिस को निशाना बनाने पर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने कड़ी मांग की है।

      Ruckus balloting lathi charge firing on Ranchi Main Road in protest against Nupur Sharmas statement 6उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो अन्यथा ये इसी प्रकार का अनावश्यक उपद्रव करते रहेंगे और हमारे पुलिस अफसर-कर्मी घायल होते रहेंगे। ऐसे मौकों पर पुलिस को ठोस और कठोर निर्णय लेने की जरुरत है।

      श्री पांडेय ने आगे कहा कि झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन मांग करती है कि जवानों को घायल करने वाले उपद्रवियों को रोकें, नही मानें तो बेहिचक ठोकें, तभी जाकर इस तरह की भीड़ उकसाने वालों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। हम जवान भी किसी के बेटे-भाई हैं

      बता दें कि बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के बयान का राजधानी राँची के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और भीड़ को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस बल पर हमला बोल दिया।

      उपद्रवियों द्वारा किए गए पत्थरबाजी में रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा हुए घायल सेंटेवीटा अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, कई थाना प्रभारी समेत कई जवान भी हुए घायल हैं।

      सबसे अधिक रांची के डेली मार्केट के पास हंगामा देखने को मिला। बढ़ती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया, तो भीड़ की ओर से पत्थर चलाये गए।

      पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के बाद हवाई फायरिंग करनी पड़ी। उसके बाद ही भीड़ पर काबू पाया जा सका। प्रदर्शनकारी झंडा लेकर डेली मार्केट के सामने अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ दौड़ने लगे

      जानकारी के अनुसार, मेन रोड में कुछ प्रदर्शनकारी नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके बाद वे हाथ में काला और धार्मिक झंडा लेकर डेली मार्केट के सामने अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ दौड़ने लगे।

      उन्हें रोकने के लिए पुलिस भी दौड़ी। इसी दौरान डेली मार्केट के पास पुलिस के साथ धक्का-मुक्की होने लगी। देखते-देखते भीड़ आक्रोशित हो गई और जमकर पत्थरबाजी हुई।

      इससे पहले मुस्लिम समुदाय से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि कई नेता अपने विवादित बयानों से देश का माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे में हमारा विरोध करना बिल्कुल जायज है।

      सड़क पर उतर कर विरोध कर रहे लोगों को कहना था कि जिस तरह का बयान नूपुर शर्मा के द्वारा दिया गया है, वह निंदनीय ही नहीं अपराध है। यदि ऐसे बयान देने वाले लोगों पर सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश और भी ज्यादा देखने को मिलेगा।

      जुड़ी खबरें

      विश्व खाद्य दिवस 2025: ICAR-IIAB की किसान गोष्ठी ने बिखेरी उम्मीदों की किरण

      रांची, 16 अक्टूबर 2025 (रांची दर्पण संवाददाता)। दुनिया भर में भूखमरी और कुपोषण की चुनौतियों के बीच विश्व खाद्य दिवस हर साल एक नई...

      रांची में प्रथम धरती आबा जनजातीय फिल्म फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को रांची के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान में प्रथम...

      रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 30 नवंबर 2025 को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोर-शोर से शुरू...

      राष्ट्रीय मानकों पर चमकेंगे रांची के 3 प्रमुख बस टर्मिनल, 48.72 करोड़ मंजूर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के लिए जानी जाती है, अब अपने परिवहन...

      रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दी कई जनकल्याणकारी सौगात

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

      हेमंत सरकार पर भड़का रघुवर दास का गुस्सा, कहा- ‘ऐसी निकम्मी सरकार पर धिक्कार’

      रांची दर्पण डेस्क | 09 अक्टूबर 2025 | झारखंड के युवाओं का भविष्य फिर एक बार अनिश्चितता की भंवर में फंस गया है। रात...