फीचर्ड

डेली मार्केट ईलाके में जेवर कारीगर को घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मारी, हालत गंभीर

राँची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के सबसे अधिक भीड़-भाड़ वाले डेली मार्केट थाना इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक जेवर बनाने वाले कारीगर को गोली मार दी। कारीगर का नाम राजेश पाल है। बाजार में लोग उसे बापी दा कह कर बुलाते हैं।

Jewelery artisan shot in broad daylight in Daily Market area condition criticalखबरों के अनुसार गोली राजेश पाल के सिर में लगी है। गोली चलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग जमा हो गये।

लहुलुहान राजेश को आनन-फानन में रिम्स ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीत बताई गई है।

वारदात को डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित बांग्ला स्कूल के पास अंजाम दिया गया। राजेश अपने घर पर ही काम कर रहा था।

मंगलवार की दोपहर अज्ञात अपराधी धमक पड़े और राजेश के घर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे।

गोलीबारी की फैली खबर के बाद मोके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।