डेली मार्केट ईलाके में जेवर कारीगर को घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मारी, हालत गंभीर

राँची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के सबसे अधिक भीड़-भाड़ वाले डेली मार्केट थाना इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक जेवर बनाने वाले कारीगर को गोली मार दी। कारीगर का नाम राजेश पाल है। बाजार में लोग उसे बापी दा कह कर बुलाते हैं।

खबरों के अनुसार गोली राजेश पाल के सिर में लगी है। गोली चलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग जमा हो गये।

लहुलुहान राजेश को आनन-फानन में रिम्स ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीत बताई गई है।

वारदात को डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित बांग्ला स्कूल के पास अंजाम दिया गया। राजेश अपने घर पर ही काम कर रहा था।

मंगलवार की दोपहर अज्ञात अपराधी धमक पड़े और राजेश के घर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे।

गोलीबारी की फैली खबर के बाद मोके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Exit mobile version