Saturday, February 14, 2026
अन्य

    नेवरी चौक से बूटी मोड़ होते हुए दुर्गा सोरेन चौक तक बनेगी फोरलेन रोड

    रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार राष्ट्रीय उच्च मार्ग-33 पर नेवरी चौक, बूटी मोड़ एवं कोकर चौक से कांटाटोली चौक होते हुए दुर्गा सोरेन चौक तक फोरलेन रोड बनाएगी। इसके लिए 150 करोड़ का डीपीआर तैयार हो गया है।

    पथ निर्माण विभाग फोरलेन बनाने की योजना पर जल्द ही अमलीजामा पहना देगा। ड्रेनेज की बेहतर व्यवस्था का प्रबंध डीपीआर में किया गया। नाली और फुटपाथ का भी निर्माण कराया जाएगा।

    जल-जमाव रोड पर नहीं हो, इसकी खास व्यवस्था की जाएगी। रोड के बीच में डिवाइडर भी होगा। सड़क के दोनों ओर 2 लेन की सड़क होगी।

    5 चौक विकसित करने की योजना में बूटी मोड़, खेलगांव चौक, कोकर चौक, कांटाटोली चौक और दुर्गा सोरेन चौक शामिल हैं। इन चौराहों पर ट्रैफिक लाइट आदि लगाने की भी योजना है।

    प्रोजेक्ट के तहत पहले दुर्गा सोरेन चौक तक सड़क फोरलेन बनाने की योजना है। आरओबी के आगे से लेकर रामपुर तक की सड़क को अभी फोरलेन करने की योजना नहीं बनाई गई है।

    हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या,आक्रोशित लोगों ने आरोपी का घर फूंका

    रांची पुलिस ने नगड़ी ईलाके से 2 पीएलएफआई उग्रवादियों को दबोचा

    विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली, लोगों को किया सचेत

    लोकसभा-विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी नवोदय जनतांत्रिक पार्टी

    अविवाहित शिक्षिकाएं न घबड़ाएं, शादी के बाद ससुराल में होगी पोस्टिंग

     

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!