Home फीचर्ड रांची स्मार्ट सिटी के तहत अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास

रांची स्मार्ट सिटी के तहत अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास

Foundation stone of Apollo Multi Specialty Hospital laid under Ranchi Smart City
Foundation stone of Apollo Multi Specialty Hospital laid under Ranchi Smart City

रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी अंतर्गत अपोलो हॉस्पिटल इन्टरप्राइजेज के 300+ बेड वाले मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। यह बहुप्रतीक्षित अस्पताल रांची नगर निगम के सहयोग से तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा, “यह प्रोजेक्ट न केवल रांची के स्वास्थ्य क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि स्मार्ट सिटी के संकल्प को साकार करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।”

उन्होंने जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता राज्य के हर नागरिक को स्वास्थ्य और आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इसके साथ ही इस्लाम नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत निर्मित 291 आवासों का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह योजना समाज के गरीब और वंचित वर्गों को सम्मानजनक और सस्ती आवास सुविधा प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने आगे कहा कि इस्लाम नगर में बने ये आवास झारखंड सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं, जो गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बेहतर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेंगे।”

अपोलो हॉस्पिटल परियोजना के शिलान्यास और प्रधानमंत्री आवास योजना के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं रांची को एक आधुनिक और समृद्ध शहर बनाने में सहायक होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दिशा में राज्य के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत होगी, जिससे राज्य में समग्र विकास हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version