Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    ओरमांझी में देश का बड़ा तितली पार्क का उद्धाटन, यहाँ दिखेगें 88 प्रजातियों की तितलियाँ

    ओरमांझी (रांची दर्पण)। दो करोड़ की लागत से बने तितली पार्क का उद्धाटन आज मंगलवार को भगवान बिरसा जैविक उद्यान चकला के समीप हुआ। इसका उद्धाटन झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के एल ख़्यानगते व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

    Countrys biggest butterfly park inaugurated in Ormanjhi 88 species of butterflies will be seen here 1इस पार्क में 88 तरह के तितलियों के प्रजातियां  सैलानियों को नजदीक से देखने को मिलेगा। यह तितली पार्क  देश के सबसे बड़ा तितली पार्क है, जो 20 एकड़ क्षेत्रफल पर बना है।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि एल ख़्यानगते ने पार्क निर्माण में लगे अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि तितली पार्क का उद्घाटन झारखंड के लिए गर्व की बात है।

    वहीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक सजंय श्रीवास्तव ने बताया कि सैलानियों को हर दृष्टि से आनंद और उत्साह देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा तितली पार्क खोला गया है।

    वही उद्यान के डायरेक्टर जब्बर सिंह ने तितलियों के महत्व और उस के रख रखाव के बारे में बताया।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान मुख्य संरक्षक वन्यप्राणी एंव मुख्य वन्यप्राणी पतिपालक राँची झारखंड कुलवंत सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सजंय श्रीवास्तव ,मुख्य वन संरक्षण एंव निदेशक भगवान बिरसा जैविक उद्यान जब्बर सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी,उद्यान के डॉक्टर ओम प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, अंचलाधिकारी विनीत गुप्ता सहित स्कूली बच्चे मौजूद थे।

    सबसे बड़ा खुला तितली उद्यान सैलानियों के स्वागत को तैयार, लोकार्पण आज

    हुंडरू फाल में राजगीर नालंदा के शुभम का शव ढूंढने में एनडीआरएफ की टीम विफल

    ओरमांझी थाना के नए प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक सिंह का इरबा बाजार टाँड़ में हुआ अभिनंदन

    ओरमांझी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडे पिस्का में आयुष्मान भव मेला का आयोजन

    ओरमांझी थाना में नए थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=87TQOrYTX6o[/embedyt]

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग