नेवरी चौक के पास पिकअप की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

ओरमांझी (मोहसीन आलम)। बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेवरी विकास चौक के पास रांची-हजारीबाग  मार्ग पर बुधवार की सुबह करीव 11 बजे धान बोरा लदे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पिछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची मेसरा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए रिम्स भेजा है।

पुलिस के अनुसार रांची के डोरंडा निवासी अनिल कुमार तिवारी(47), अपने साथी धुर्वा निवासी सुनील कुमार राय (44) के साथ पैशन प्रो बाइक जेएच जीरो वन एएक्स 0472 से, रांची से किसी काम से कुज्जू रामगढ़ जा रहे थे।

इसी क्रम में विकास चौक के पास पहुंचते ही पिछे से आ रहे धान बोरा लदे पिकअप वाहन के चालक ने तेज रफ्तार से बाइक को पिछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक में पिछे बैठा सुनील कुमार राय उछलकर दूसरी तरफ फेंका गए और वह बच गए।

लेकिन मृतक अनिल कुमार तिवारी सड़क पर ही बाइक सहित गिर गए और दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन संख्या जेएच जीरो टू एके 2709 ने उनके उपर से चढ़ाते हुए पार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पिकअप व बाईक को जब्त कर थाने ले गई।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker